MP TOP NEWS TODAY: मध्य प्रदेश (Madhya Pradesh) में आज सोमवार 4 मई को क्या कुछ खास रहा ? अगर आप से जरूरी खबरें छूट गई हैं तो लल्लूराम डॉट कॉम (Lalluram.com) पर एक क्लिक में पढ़ सकते हैं। आइए एक नजर डालते हैं अब तक की बड़ी खबरों पर…
स्वामी महेश चरण दास महाराज का देवलोक गमन
उज्जैन के लोहना कुटी धाम के संस्थापक श्री श्री 1008 स्वामी महेश चरण दस महाराज का सोमवार को देवलोकगमन हो गया। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने उनके देवलोक गमन पर शोक व्यक्त किया है। साथ ही इसे अपूरणीय क्षति बताया है। यहां पढ़ें पूरी खबर
भोजशाला मामले में हाईकोर्ट सख्त
धार भोजशाला केस में सोमवार को मध्य प्रदेश हाईकोर्ट की इंदौर बेंच में हुई सुनवाई ने साफ संकेत दे दिए हैं कि अब मामला खींचने की कोशिशें नहीं चलेंगी। कोर्ट ने दो अहम आवेदनों पर फैसला देते हुए साफ कहा – पुराने आदेशों के बाद नए विवाद खड़े करने की कोई गुंजाइश नहीं है। सबसे पहले इंटरवेनर की तरफ से ASI अधिकारियों के क्रॉस एग्जामिनेशन की मांग उठाई गई। लेकिन कोर्ट ने इस मांग को बिना घुमाए-फिराए खारिज कर दिया। कोर्ट ने माना कि सुप्रीम कोर्ट पहले ही 1 अप्रैल के आदेश में ऐसी कोई छूट नहीं दे चुका है और हाईकोर्ट भी 21 अप्रैल को अपना रुख साफ कर चुका है। यहां पढ़ें पूरी खबर
ससुर ने किया बहू से दुष्कर्म
मध्य प्रदेश से एक ऐसा मामला सामने आया है, जिसने रिश्तों की मर्यादा और इंसानियत दोनों को शर्मसार कर दिया है। शहडोल में एक बहू ने अपने ही ससुर पर रेप का आरोप लगाया है। मामला शहडोल जिले के जयसिंहनगर थाना क्षेत्र का है। यहां पढ़ें पूरी खबर
प्लास्टिक की पन्नी में मिला नवजात का शव
औद्योगिक नगर पीथमपुर के वृंदावन कॉलोनी में मानवता को शर्मसार करने वाला मामला सामने आया है। जहां प्लास्टिक की थैली में एक नवजात बच्ची का शव बरामद हुआ है। देवनारायण मंदिर के पास एक खाली प्लॉट पर शव बरामद हुआ है। शव मिलने की जानकारी मिलते ही वहां लोगों की भीड़ जुट गई, जिन्होंने पुलिस को इसकी सूचना दी। यहां पढ़ें पूरी खबर
MP की ‘अनुष्का शर्मा’ बनी कैप्टन
मध्य प्रदेश के ग्वालियर की अनुष्का शर्मा को भारतीय महिला क्रिकेट में बड़ी जिम्मेदारी सौंपी गई है। बीसीसीआई यानी भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड ने इंग्लैंड दौरे के लिए अनुष्का को भारत ए महिला टीम की टी-20 का कप्तान बनाया हैं। भारतीय टीम अनुष्का की कप्तानी में इंग्लैंड-ए के खिलाफ तीन टी-20 मैच खेलेगी। यहां पढ़ें पूरी खबर
खर्च रिपोर्ट छुपाना पड़ा भारी!
राज्य निर्वाचन आयोग ने नगरीय निकाय चुनावों में खर्च का ब्यौरा समय पर जमा न करने वाले उम्मीदवारों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करते हुए 28 उम्मीदवारों को 2 वर्ष के लिए चुनाव लड़ने के अयोग्य घोषित कर दिया है। आयोग ने पहले ही स्पष्ट निर्देश जारी कर दिए थे कि चुनाव परिणाम घोषित होने के30 दिनों के अंदर सभी उम्मीदवारों को अपना खर्च का ब्यौरा आयोग को जमा करना अनिवार्य है। लेकिन इन 28 उम्मीदवारों ने इस दिशा-निर्देश की अनदेखी की, जिसके चलते अब उन्हें अगले नगरीय निकाय चुनाव में भाग लेने की अनुमति नहीं मिलेगी। यहां पढ़ें पूरी खबर
सीएम डॉ मोहन ने पश्चिम बंगाल की जनता को दी बधाई
पश्चिम बंगाल समेत अन्य राज्यों के चुनावी नतीजों मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव का बड़ा बयान सामने आया हैं। उन्होंने कहा कि जब ममता निर्ममता करेगी तो उसकी कीमत तो चुकानी पड़ेगी। प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में सुशासन की बयार चल रही है। गृहमंत्री अमित शाह के सपनों के तहत अंग-बंग कलिंग सब तरफ भाजपा का झंडा लहराया है। वहीं सीएम ने बंगाल की जनता को बधाई भी दी हैं। यहां पढ़ें पूरी खबर
कई जिलों में किसान नेता नजरबंद
मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में राष्ट्रीय किसान मजदूर महासंघ के भोपाल कूच पर सख्ती नजर आई। किसानों की रणनीति फंदा टोल नाके पर जुटने की थी, लेकिन पुलिस ने उन्हें रोक लिया। देवास, रतलाम समेत कई जिलों में किसान नेताओं को नजरबंद किया। घरों से निकलने से पहले ही ‘हाउस अरेस्ट’ किया गया है। यहां पढ़ें पूरी खबर
शादी के दूसरे ही दिन दूल्हे की मौत
मध्यप्रदेश के गुना जिले से एक अत्यंत हृदयविदारक घटना सामने आई है, जहां एक परिवार में अभी शादी की शहनाइयां गूंज ही रही थीं कि अचानक मातम छा गया। कैंट थाना क्षेत्र के दुनाई गांव में शादी के महज एक दिन बाद ही दूल्हे की अचानक मौत हो गई। इस घटना के बाद से परिवार में शोक की लहर है। यहां पढ़ें पूरी खबर
जबलपुर क्रूज हादसे के बाद सबक
मध्य प्रदेश के जबलपुर के नर्मदा नदी पर बने बरगी बांध में हुए क्रूज हादसे के बाद सबक लिया गया है। विश्व पर्यटन स्थल भेड़ाघाट में आने वाले देश विदेश से पर्यटकों की सुरक्षा के कड़े इंतजाम करने करने की बात कही जा रही है। भेड़ाघाट नगर परिषद का कहना है कि, लोगों की सुरक्षा को देखते हुए नियमों को कड़ा कर दिया गया है। यहां पढ़ें पूरी खबर

