MP TOP NEWS TODAY: मध्य प्रदेश (Madhya Pradesh) में आज सोमवार 8 जून को क्या कुछ खास रहा ? अगर आप से जरूरी खबरें छूट गई हैं तो लल्लूराम डॉट कॉम (Lalluram.com) पर एक क्लिक में पढ़ सकते हैं। आइए एक नजर डालते हैं अब तक की बड़ी खबरों पर…

बीजेपी के तीसरे प्रत्याशी केवट ने भरा पर्चा

मध्यप्रदेश की राजनीति के लिए 8 जून का दिन बेहद खास रहा। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने विधायकों और वरिष्ठ नेताओं के साथ राज्यसभा चुनाव के लिए पार्टी के तीसरे प्रत्याशी महेश केवट का नामांकन पत्र जमा कराया। इस मौके पर उन्होंने कहा कि इस चुनाव में जीत के लिए हम संकल्पित हैं। पढ़ें पूरी खबर…

MP में सजेगा ‘ब्रिक्स सम्मेलन’ का मंच

मध्य प्रदेश के लिए यह बेहद गौरव और प्रसन्नता का क्षण है कि राज्य में आगामी ब्रिक्स (BRICS) देशों के कृषि मंत्रियों के सम्मेलन का भव्य आयोजन होने जा रहा है। इस वैश्विक आयोजन को लेकर केंद्रीय कृषि और किसान कल्याण मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने महत्वपूर्ण जानकारियां साझा की हैं। उन्होंने बताया कि इस वर्ष ब्रिक्स सम्मेलन की केंद्रीय सोच के केंद्र में ‘लघु और सीमांत किसान’ हैं। पढ़ें पूरी खबर…

 मध्य प्रदेश कांग्रेस विधायकों की होगी बाड़ेबंदी

राज्यसभा चुनाव से पहले मध्य प्रदेश से बड़ी खबर सामने आई है। एमपी कांग्रेस विधायकों की बाड़ेबंदी करेगी। बताया जा रहा है कि कल मंगलवार को विधायकों को कर्नाटक भेजा जाएगा। पढ़ें पूरी खबर…

संविदाकर्मियों का बढ़ा वेतन

मध्य प्रदेश के संविदाकर्मियों के लिए अच्छी खबर है। प्रदेश के संविदाकर्मियों के वेतन में बढ़ोतरी की गई है। इस संबंध में वित्त विभाग ने आदेश जारी कर दिया है। एक अप्रैल 2026 से सैलरी में 4.46 प्रतिशत की वार्षिक बढ़ोतरी लागू होगी। पढ़ें पूरी खबर…

भर्ती परीक्षा में गड़बड़ी पर भड़की NSUI

मध्यप्रदेश कर्मचारी चयन मंडल द्वारा वनरक्षक, क्षेत्ररक्षक, जेल प्रहरी एवं सहायक जेल अधीक्षक भर्ती परीक्षा-2026 में गंभीर अव्यवस्थाओं हुई है। गड़बड़ियों के संबंध में कार्रवाई और अभ्यर्थियों को राहत प्रदान किए जाने की मांग को लेकर NSUI ने कर्मचारी चयन मंडल के कार्यालय में जमकर नारेबाजी की। पढ़ें पूरी खबर…

YouTube पर घर की शान-शौकत और गहने दिखाना पड़ा भारी

मध्य प्रदेश के शिवपुरी जिले में एक हाउसवाइफ और YouTuber के लिए सोशल मीडिया पर सोने के गहने, कैश और आलीशान लाइफस्टाइल दिखाना असल ज़िंदगी में मुसीबत का सबब बन गया। पढ़ें पूरी खबर…

जबलपुर में युवाओं ने अमेरिकी झंडा फाड़कर जताया विरोध

अमेरिका में एक नागरिक द्वारा भारतीय राष्ट्रीय ध्वज तिरंगे को फाड़े जाने और उसका अपमान करने की घटना के विरोध में जबलपुर में युवाओं ने आक्रोश जताया है। पढ़ें पूरी खबर…

मध्यप्रदेश का जल गंगा संवर्धन अभियान अब वैश्विक पटल पर

मध्यप्रदेश में जल संरक्षण को लेकर चलाए जा रहे जल गंगा संवर्धन अभियान को अब अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भी सराहना मिल रही है। भारत भवन में आयोजित सदानीरा समागम में एशिया, यूरोप, उत्तरी अमेरिका, दक्षिणी अमेरिका और कैरेबियन देशों से आए राजनयिकों ने अभियान के तहत किए जा रहे कार्यो और जनभागीदारी आधारित मॉडल की प्रशंसा की। पढ़ें पूरी खबर…

भाजपा नेत्री संगीता रजक की मौत मामले में बड़ा खुलासा

जबलपुर में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की स्थानीय नेत्री संगीता रजक की गोली लगने से हुई मौत के मामले में पुलिस की प्रारंभिक जांच में एक बड़ा खुलासा हुआ है। शुरुआती तफ्तीश के मुताबिक, भाजपा नेत्री की मौत किसी हमले में नहीं, बल्कि हड़बड़ाहट के कारण अपनी ही लाइसेंसी रिवॉल्वर का ट्रिगर दबने की वजह से हुई है। पढ़ें पूरी खबर…

पुलिसकर्मी के सुसाइड से सनसनी

मंडला जिले के बम्हनी बंजर थाना परिसर स्थित सरकारी आवास में एक पुलिसकर्मी ने आत्महत्या कर ली। जवान ने सरकारी क्वार्टर में फांसी लगाकर अपनी जान दे दी।  घटना के बाद पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया। पढ़ें पूरी खबर…

Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m