MP Weather Update: शब्बीर अहमद, भोपाल। मध्य प्रदेश में हुई बारिश के बाद गर्मी अब एक बार फिर सताने के लिए तैयार है। मौसम विभाग ने आगामी दिनों में भीषण गर्मी पड़ने का अनुमान जताया है। साथ ही लू का अलर्ट भी जारी किया है।
दरअसल, राजस्थान, गुजरात से आ रही गर्म हवाओं ने तपिश बढ़ाई है। आम जनता का हाल बेहाल कर दिया है। एमपी में अगले दो दिन में 2 से 3 डिग्री तक तापमान में बढ़ोतरी होगी। मौसम विभाग ने इंदौर, उज्जैन संभाग में भीषण गर्मी का अलर्ट जारी किया है।
मंगलवार से उज्जैन-इंदौर संभाग में लू चलने की चेतावनी जारी की गई है। महाकौशल के मंडला, सिवनी, छिंदवाड़ा में हल्की बारिश की संभावना है। मध्य प्रदेश में तापमान 45 डिग्री के पार पहुंच गया है। गर्म शहरों में सबसे अव्वल रतलाम है जहां 45.4 डिग्री तापमान दर्ज किया गया। रायसेन, नरसिंहपुर, सागर और गुना में पारा 40 डिग्री से अधिक रहा। प्रदेश के 5 बड़े शहरों में उज्जैन में सबसे ज्यादा 42.4 डिग्री तापमान दर्ज किया गया। है
किस जिले में कितना तापमान?
शाजापुर में 44 डिग्री
धार में 42.4 डिग्री
खंडवा में 42.1 डिग्री
नर्मदापुरम में 42 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज हुआ है।
भोपाल में 40.4 डिग्री
इंदौर में 41.9 डिग्री
ग्वालियर में 38.4 डिग्री
जबलपुर में 38.9 डिग्री सेल्सियस रहा।

