कर्ण मिश्रा, ग्वालियर। शहर के एक रिज़ॉर्ट में आज एमपीएल वुमन टीम (MPL Women’s Team) के खिलाड़ियों का ड्राफ्ट आयोजित किया गया। इस खास मौके पर एमपीएल के संस्थापक और एमपीसीए अध्यक्ष महानआर्यमन सिंधिया (Mahanaryaman Scindia), भारतीय क्रिकेटर शिखर धवन, पूर्व भारतीय खिलाड़ी सबा करीम और शिखर धवन की धर्मपत्नी सोफी धवन उपस्थित रही।
इस दौरान MPL वूमेन की दो नई टीमों को भी अनाउंस किया गया। इसके साथ ही एमपीसीए अध्यक्ष महानआर्यमन सिंधिया ने भी शिखर धवन को गेंदबाजी की, जिस पर धवन ने सहजता से डिफेंस खेला। यह क्षण कार्यक्रम का विशेष आकर्षण केंद्र रहा।

दरअसल, इंदौर में आयोजित होने वाले एमपीएल 2026 में इस बार रॉयल निमाड़ ईगल्स के साथ ग्वालियर शेरनिस क्रिकेट के मैदान में दहाड़ती नजर आएंगी। ऐसे में इनके ऑफिशियल एनाउंस के साथ वुमन टीम ड्राफ्ट का आयोजन हुआ। मध्य प्रदेश क्रिकेट वुमन लीग के कार्यक्रम में MPCA चेयरमैन महानआर्यमन सिंधिया, भारतीय पूर्व क्रिकेटर शिखर धवन भी शामिल हुए।
इस खास मौके पर प्रदेश भर की 300 से अधिक युवा महिला खिलाड़ी भी मौजूद रही। पांच एमपीएल वुमन टीमो ने अपनी-अपनी रणनीति के हिसाब से खिलाड़ियों को चुनने की प्रक्रिया पूरी की। बता दें कि एमपीएल 2025 में वुमन टीम का पहला सीजन आयोजित हुआ था। तब 3 टीम इसमे शामिल हुई थी। लेकिन इस बार 2 नई टीमों को जुड़ने के साथ अब 2026 के इस सीजन में 5 महिला टीम मैदान में क्रिकेट का खुमार बढ़ाती नजर आएंगी। एमपीएल महिला टीमों में ये नाम शामिल…

– रॉयल निमाड़ ईगल्स (NEW)
– ग्वालियर शेरनिस (NEW)
– बुंदेलखंड बुल्स
– भोपाल वूल्व्स
– चंबल घड़ियाल
MPL के संस्थापक और MPCA अध्यक्ष महान आर्यमन सिंधिया ने बताया कि इस बार MPL का रोमांच और ज्यादा मजबूत होगा। नई उभरती हुई प्रतिभाओं के लिए एक यह मंच बड़ा मौका बनेगा।इसके जरिये भविष्य में भारतीय क्रिकेट को मजबूत खिलाड़ी मिलेंगे।
ollow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- उत्तर प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- लल्लूराम डॉट कॉम की खबरें English में पढ़ने यहां क्लिक करें
- खेल की खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
- मनोरंजन की बड़ी खबरें पढ़ने के लिए करें क्लिक

