National Morning News Brief (नेशनल मॉर्निंग न्यूज ब्रीफ): कल (30 अप्रैल 2026) की खबरों में स्ट्रेट ऑफ हॉर्मुज बना ‘स्ट्रेट ऑफ ट्रंप’, पहली बार हेलीकॉप्टर से दागे गए दो मिसाइल, DRDO-नेवी का सफल परीक्षण, भारत ब्रिक्स देशों संग डिजिटल पेमेंट सिस्टम कर रहा विकसित, प्रधानमंत्री ने जिसकी तारीफ की, वही चूजा Z+ सुरक्षा के बीच से हुआ गायब प्रमुख रहा।

 स्ट्रेट ऑफ हॉर्मुज बना ‘स्ट्रेट ऑफ ट्रंप’

Strait Of Trump: अमेरिका फिलहाल ईरान को कोई ढील देने के मूड में नहीं दिख रहा है। डोनाल्ड ट्रंप (Donald Trump) ने ईरान के स्ट्रेट ऑफ होर्मुज (Strait of Hormuz) को खोलने और नाकेबंदी को खत्म करने का प्रस्ताव ठुकरा दिया है। इसी बीच अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने स्ट्रेट ऑफ हॉर्मुज का एक ऐसा नया नक्शा सोशल मीडिया पर शेयर किया है, जिसे लेकर जियो पॉलिटिक्स में कोहराम मच गया है। ट्रंप ने सोशल मीडिया हैंडल ट्रूथ सोशल पर स्ट्रेट ऑफ होर्मुज की एक तस्वीर शेयर की है। इस तस्वीर में ट्रंप ने स्ट्रेट ऑफ होर्मुज का नाम बदलकर स्ट्रेट ऑफ ट्रंप (Strait Of Trump) कर दिया है।

पढ़े पूरी खबर…..

प्रधानमंत्री ने जिसकी तारीफ की, वही चूजा Z+ सुरक्षा के बीच से हुआ गायब

Godawan Chick Missing: सरहदी जिले जैसलमेर के गोडावण ब्रीडिंग सेंटर से करीब 770 किलोमीटर दूर गुजरात के नलिया (कच्छ) भेजा गया गोडावण का नन्हा चूजा अचानक लापता हो गया है। इस घटना ने वन्यजीव प्रेमियों और वैज्ञानिकों की नींद उड़ा दी है, क्योंकि इस चूजे के जन्म को ग्रेट इंडियन बस्टर्ड (GIB) को बचाने की दिशा में सबसे बड़ी कामयाबी माना जा रहा था। खुद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मन की बात के 133वें एपिसोड में राजस्थान के राज्य पक्षी गोडावण के संरक्षण प्रयासों की सराहना की थी, लेकिन अब सुरक्षा में बड़ी सेंध लगने की खबर आ रही है।

पढ़े पूरी खबर…..

पहली बार हेलीकॉप्टर से दागे गए दो मिसाइल, DRDO-नेवी का सफल परीक्षण

भारतीय नौसेना की मारक क्षमता में एक नया और घातक इजाफा हो गया है. ओडिशा के तट पर ‘नेवल एंटी-शिप मिसाइल – शॉर्ट रेंज’ (NASM-SR) का सफल ‘साल्वो लॉन्च’ (Salvo Launch) किया गया. यह परीक्षण इसलिए खास है क्योंकि पहली बार एक ही हेलीकॉप्टर से दो मिसाइलें एक साथ दागकर दुश्मन के जहाज को तबाह करने की तकनीक का प्रदर्शन किया गया. यह मिसाइल मात्र एक हथियार नहीं, बल्कि स्वदेशी इंजीनियरिंग का नमूना है. इसमें वॉटरलाइन हिट क्षमता (Waterline Hit Capability) का सफल परीक्षण किया गया. इसका मतलब है कि यह मिसाइल दुश्मन के जहाज के उस हिस्से पर वार करती है जहाँ पानी और जहाज की बॉडी मिलती है. ऐसा करने से जहाज में तेजी से पानी भरता है और वह कुछ ही मिनटों में डूब जाता है.

पढ़े पूरी खबर…..

भारत ब्रिक्स देशों संग डिजिटल पेमेंट सिस्टम कर रहा विकसित

ईरान-अमेरिका की जंग के बीच दुनियाभर के देशों की मुद्रा में भारी अस्थिरता देखने को मिली है. भारतीय रुपया भी रिकॉर्ड स्तर तक गिर गया है और एक डॉलर की कीमत 95 रुपये से अधिक हो गई है. इसे देखते हुए भारत अन्य ब्रिक्स देशों के साथ मिलकर एक डिजिटल पेमेंट सिस्टम विकसित करने की प्लानिंग कर रहा है. ब्रिक्स देश एक ऐसे डिजिटल पेमेंट फ्रेमवर्क पर काम कर रहे हैं जो पश्चिमी प्रतिबंधों, टैरिफ और अमेरिकी डॉलर की अस्थिरता के प्रभाव को कम कर सकता है.

पढ़े पूरी खबर…..

कल की कुछ महत्वपूर्ण खबरेंः-

 अग्नि-6 मिसाइल पर DRDO चीफ का बड़ा बयान: DRDO इस वक्त भारत की सबसे एडवांस और लंबी दूरी की बैलिस्टिक मिसाइल अग्नि-6 को विकसित करने में जोर शोर से जुटा हुआ है. यह अग्नि-5 का अगला और अधिक शक्तिशाली संस्करण होगा. यह मिसाइल MIRV (Multiple Independently Targetable Re-entry Vehicle) तकनीक से लैस होगी, यानी एक ही मिसाइल में कई न्यूक्लियर वॉरहेड लगाए जा सकते हैं, जो अलग-अलग लक्ष्यों को एक साथ निशाना बना सकते हैं. यह मिसाइल मुख्य रूप से स्ट्रैटेजिक डिटरेंस के लिए विकसित की जा रही है. इससे भारत चीन के किसी भी हिस्से को आसानी से टारगेट कर सकेगा और न्यूक्लियर ट्राएड को और मजबूत बनाएगा. (पढ़े पूरी खबर)

हज यात्रा का हवाई किराया बढ़ने पर ओवैसी ने जताई नाराजगी: अंतरराष्ट्रीय हालात और बढ़ती महंगाई का असर अब आम जिंदगी से लेकर धार्मिक यात्राओं तक साफ दिखाई देने लगा है. ताजा मामला हज यात्रा से जुड़ा है, जहां इस साल हज पर जाने वाले यात्रियों को बड़ा आर्थिक झटका लगा है. हज कमेटी ऑफ इंडिया ने हवाई किराए में 10 हजार रुपये की अतिरिक्त बढ़ोतरी कर दी है. असदुद्दीन ओवैसी ने हज कमेटी द्वारा यात्रियों से 10,000 हजार रुपये एक्स्ट्रा हवाई किराए की मांग पर सवाल उठाया है. उन्होंने कहा कि ये सरासर शोषण है. (पढ़े पूरी खबर)

सुप्रीम कोर्ट में छलका पवन खेड़ा का दर्दः Supreme Court On Pawan Khera: असम सीएम हिमंता बिस्वा सरमा  (Himanta Biswa Sarma) की पत्नी रिंकी भुईंया सरमा (Riniki Bhuyan Sharma) पर दूसरे देशों के पासपोर्ट रखने और विदेश में बेनामी संपत्ति रखने के आरोप मामले में कांग्रेस नेता पवन खेड़ा बुरी तरह फंस गए हैं। गुवाहाटी हाईकोर्ट से अग्रिम जनानत याचिका खारिज होने के बाद पवन खेड़ा ने सुप्रीम कोर्ट में अग्रिम जमानत की याचिका दायर की है। कांग्रेस नेता की याचिका पर 30 अप्रैल को सुनवाई हुई। जस्टिस जे.के. माहेश्वरी और जस्टिस अतुल चांदुरकर की बेंच ने खेड़ा के मामले की सुनवाई की। सुप्रीम कोर्ट ने कांग्रेस नेता पवन खेड़ा की अग्रिम जमानत याचिका पर दोनों पक्षों की सुनवाई के बाद फैसला सुरक्षित रख लिया है। (पढ़े पूरी खबर)

बूंद-बूंद तेल के लिए तरस रहा पाकिस्तान: Business Desk – US-Iran War Impact on Pakistan : अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे संघर्ष ने पाकिस्तान की अर्थव्यवस्था को पंगु बना दिया है. पाकिस्तानी प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ ने चेतावनी दी है कि पिछले दो वर्षों में देश ने जो भी आर्थिक प्रगति हासिल की थी. वह अब वैश्विक ईंधन की बढ़ती कीमतों और क्षेत्रीय अस्थिरता के कारण खतरे में है. मंत्रिमंडल की एक बैठक के दौरान शरीफ ने स्वीकार किया कि इस संघर्ष के कारण देश के साप्ताहिक तेल आयात बिल में भारी उछाल आया है, जिससे राष्ट्रीय अर्थव्यवस्था ढहने के कगार पर पहुंच गई है. (पढ़े पूरी खबर)

ऑपरेशन सिंदूर पर राजनाथ बोले: रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने गुरुवार को एक कार्यक्रम के दौरान पाकिस्तान पर बड़ा हमला बोला. उन्होंने कहा कि भारत और पाकिस्तान दोनों देश एक ही समय आजाद हुए लेकिन भारत को जहां पूरी दुनिया में इन्फॉर्मेशन टेक्नोलॉजी का हब माना जाता है. वहीं पाकिस्तान को इंटरनेशनल टेररिज्म का मरगज माना जाता है क्योंकि पाकिस्तान हमेशा आतंकवाद को समर्थन देता हैं. (पढ़े पूरी खबर)

Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m