प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एनडीए सरकार के 12 साल पूरे होने पर NDA कॉन्केल्व को संबोधित कर रहे हैं. एनडीए सरकार के 12 साल पूरे होने के अवसर पर आयोजित इस कार्यक्रम में पीएम मोदी ने कई प्रमुख बातों पर जोर दिया है. इस दौरान पीएम मोदी ने देश की विकास की रफ्तार में आई तेजी को लेकर एनडीए सरकार की उपलब्धियां गिनाई. नई दिल्ली के भारत मंडपम में आयोजित एनडीए कॉन्क्लेव में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने संबोधन में कहा कि उनकी सरकार ने “असंभव को संभव करके दिखाया है”.
उन्होंने कहा कि मैंने कभी सोचा नहीं था कि अनेक उतार-चढ़ाव देखते हुए एक दिन यह पड़ाव भी आएगा. आपने इस अवसर पर मुझे सम्मानित किया। इतना मान दिया. इसके लिए मैं आप सभी का बहुत-बहुत आभारी हूं.
पीएम ने अनुच्छेद 370 को हटाने जैसे फैसलों का जिक्र करते हुए कहा कि पहले की सरकारें इन पर बात करने से भी डरती थीं, लेकिन एनडीए ने इसे संभव बनाया. ये उस भारत की कहानी है, जिसने पहली बार अपनी पूरी क्षमता के साथ दौड़ना तय किया है. जिसमें आप सबने और अनेकों साथियों ने कर्तव्य भाव से अपना योगदान दिया है.
मैं आज इस यात्रा के ऐसे सभी साथियों के प्रति भी अपना आभार प्रकट करता हूं जिन्होंने मेरे साथ कदम से कदम मिलाकर आगे बढ़ते गए. उन्होंने आगे कहा कि मां भारती की सेवा का सौभाग्य मिलना, यह ईश्वर की विशेष कृपा से ही संभव हो सकता है.
प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि मैंने सेवा कार्य को एक साधना के रूप में देखा है. मैं आज इस यात्रा के सभी साथियों के प्रति अपना आभार प्रकट करता हूं.
उन्होंने कहा कि यह एक सामूहिक यज्ञ है. विकसित भारत का सपना किसी एक सरकार का नहीं रहा है, बल्कि जन-जन का सपना और संकल्प बन चुका है.
कांग्रेस ने देश को लाचार-बेचारगी और हीन भावना के गर्त में गिरा दिया था. देश को यही एहसास दिलाया गया था कि विकास धीरे-धीरे होता है.
देश का भाग्य जब बदला जब 2014 में एनडीए की सरकार आई. पीएम बोले, 2014 में केवल 25 करोड़ इंटरनेट यूजर थे, अब देश में 100 करोड़ से ज्यादा यूजर हैं. 2014 में डिजिटल पेमेंट न के बराबर थी. पीएम मोदी ने कहा, आज भारत 33 करोड़ मोबइल हैंडसेट खुद बनाता है.
आज जहां दुनिया के बड़े बड़े देश की अर्थव्यवस्था संघर्ष कर रही है, तब भी 2025-26 में भारत ने 7.7 प्रतिशत की ग्रोथ रेट हासिल की है. हम “Fragile Five” के कटघरे से बाहर निकलकर आज दुनिया की तेज गति से आगे बढ़ने वाली अर्थव्यवस्था बन चुके हैं.
प्रधानमंत्री ने आगे कहा कि पहले भारत पर आतंकी हमला होने के बाद हम चुपचाप दर्द को सहते रहते थे, पर आज ऐसी बात नहीं है. हमने ऑपरेशन सिंदूर के माध्यम से भारत का सामर्थ्य दुनिया पूरी दुनिया को दिखाया. आज दुनिया के नजर में भारत महत्वपूर्ण पटल पर है.
Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m

