Today’s Top News : सक्ती। जिले के मालखरौदा थाना क्षेत्र के सेंदुरस गांव में पति-पत्नी हत्याकांड और लूटकांड का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। इस मामले में दो आरोपियों समेत लूट का माल खरीदने वाले एक सराफा व्यापारी को गिरफ्तार किया गया है।जांच में यह भी सामने आया है कि यही दोनों आरोपी वर्ष 2024 में मुक्ता गांव में हुए चर्चित डबल मर्डर केस में भी शामिल थे।

गरियाबंद। जिले के राजा पड़ाव क्षेत्र में बिजली की मांग को लेकर ग्रामीणों ने ऐसा कदम उठाया, जिसने हर किसी को भावुक कर दिया। वर्षों से विद्युत सुविधा से वंचित क्षेत्र के सैकड़ों ग्रामीणों ने अपने खून से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और राष्ट्रीय बाघ संरक्षण प्राधिकरण (NTCA) के नाम पत्र लिखकर गांवों में बिजली उपलब्ध कराने की मार्मिक अपील की है। ग्रामीणों का कहना है कि लंबे समय से मांग और आंदोलन के बावजूद समस्या का समाधान नहीं हुआ, इसलिए अब उन्होंने अपनी पीड़ा सीधे देश के प्रधानमंत्री तक पहुंचाने का फैसला किया है।
बलौदा बाजार। जिले के पलारी विकासखंड के ग्राम संडी में अवैध रूप से नकली शराब बनाने और उसकी बिक्री किए जाने का बड़ा मामला सामने आया है। ग्रामीणों की सतर्कता से इस पूरे मामले का खुलासा हुआ, जिसके बाद आबकारी विभाग ने कार्रवाई करते हुए भारी मात्रा में संदिग्ध शराब, रंगीन द्रव्य, खाली बोतलें और ढक्कन बरामद किए हैं। मामले में शासकीय शराब दुकान से जुड़े एक सुपरवाइजर की संलिप्तता भी सामने आने के बाद कई सवाल खड़े हो गए हैं।
जगदलपुर। छत्तीसगढ़ के दंतेवाड़ा जिले में एक सनसनीखेज घटना सामने आई है, जहां 2 वर्षीय मासूम बच्ची के अपहरण के बाद पुलिस की त्वरित कार्रवाई से मामला कुछ ही घंटों में सुलझ गया, हालांकि आरोपी मौके से फरार हो गए। कटेकल्याण थाना क्षेत्र के नदीकोंटा पारा में बुधवार को उस समय हड़कंप मच गया जब अपने घर के आंगन में खेल रही मासूम तृप्ति का कथित रूप से फेरी लगाकर तिरपाल बेचने वाले लोग वैन में उठाकर ले गए। यह घटना सुबह करीब 11 बजे की बताई जा रही है।
रायपुर। सेंट्रल जीएसटी की टीम ने एक बार फिर बड़ी कार्रवाई की है। जीएसटी फर्जीवाड़े के एक बड़े मामले में सेंट्रल जीएसटी ने मध्यप्रदेश के कारोबारी जयदीप सिंह चंदेल को गिरफ्तार किया है। आरोपी को रायपुर की अदालत में पेश किया गया, जहां से उसे 14 दिनों की न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।
दिनभर की प्रमुख खबरें पढ़ने नीचे दी गई लिंक पर क्लिक करें –
साय सरकार के संवेदनशील नेतृत्व से संवरते जीवन की प्रेरक कहानियाँ, मिलिए शशि, शिंवागी और बहोरन से…
स्वास्थ्य व्यवस्था बदहाल : प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में डॉक्टर नहीं, इलाज के लिए भटक रहे मरीज
IFS Transfer: वन विभाग में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, चार वरिष्ठ IFS अधिकारियों को दी गई नई जिम्मेदारी
CG Accident News : बुधवार बना हादसों का दिन, अलग-अलग सड़क दुर्घटनाओं में 2 की मौत, दो घायल
CG News : कांग्रेस नेता समेत तीन लोग गिरफ्तार, महिला से अश्लील हरकत करने का आरोप
CG News : आरक्षक भर्ती के नाम पर ठगी, आरोपी पुलिसकर्मी गिरफ्तार, खुद को बताता था पहुंच वाला
CG Crime : गांजा तस्करों का साथ दे रहा था नगर सैनिक, पुलिस ने भेजा जेल
Lalluram.Com के व्हाट्सएप चैनल को Follow करना न भूलें.
https://whatsapp.com/channel/0029Va9ikmL6RGJ8hkYEFC2H

