Lifestyle Desk, Modak Kheer: गणेश उत्सव की शुरुआत हो चुकी है और घरों से लेकर मंदिरों तक गणपति बप्पा की पूजा-अर्चना की जा रही है। गणपति पूजा में मोदक का भोग विशेष महत्व रखता है। यही वजह है कि गणेश चतुर्थी के दिन कई घरों में अलग-अलग तरह के मोदक बनाए जाते हैं। लेकिन अगर इस बार आप बप्पा को पारंपरिक मोदक से कुछ अलग और स्वादिष्ट भोग लगाना चाहती हैं, तो मोदक की खीर ट्राई कर सकती हैं।मोदक की मिठास और दूध की मलाईदार स्वाद से तैयार यह खीर खाने में बेहद स्वादिष्ट लगती है। खास बात यह है कि इसे बनाने के लिए आपको बहुत ज्यादा सामग्री की जरूरत भी नहीं पड़ेगी।

घर पर बनाए गए मोदक का इस्तेमाल करके भी आप इस खीर को आसानी से तैयार कर सकती हैं। तो इस गणेश उत्सव पर बप्पा के भोग के लिए बनाएं यह खास मिठाई। आइए जानते हैं मोदक की खीर बनाने की आसान रेसिपी।
सामग्री
मोदक- 5-6
फुल क्रीम दूध- 1 लीटर
चीनी- 3-4 बड़े चम्मच
इलायची- 4-5
काजू- 8-10
बादाम- 8-10
पिस्ता- 1 बड़ा चम्मच
किशमिश- 1 बड़ा चम्मच
केसर के धागे- 4-5
घी- 1 छोटा चम्मच

विधि
- सबसे पहले मोदक को छोटे-छोटे टुकड़ों में काटकर रख लें। अब एक भारी तले वाले बर्तन में दूध डालकर मध्यम आंच पर उबालें।
- दूध में उबाल आने के बाद गैस धीमी कर दें और दूध को 10-15 मिनट तक पकाएं। इसे बीच-बीच में चलाते रहें।
- इसके बाद एक पैन में घी गर्म करें। इसमें कटे हुए काजू, बादाम, पिस्ता और किशमिश डालकर हल्का सुनहरा होने तक भून लें।
- अब गाढ़े हुए दूध में कटे हुए मोदक डालें और धीमी आंच पर 5-7 मिनट तक पकाएं। इसके बाद चीनी, कुटी हुई इलायची और केसर डालकर अच्छी तरह मिलाएं।
- खीर को 2-3 मिनट और पकाने के बाद इसमें भुने हुए ड्राई फ्रूट्स डाल दें। गैस बंद करके खीर को कुछ देर ठंडा होने दें।
- तैयार है स्वादिष्ट मोदक की खीर। इसे कटोरी में निकालकर ऊपर से पिस्ता और बादाम से सजाएं और गणपति बप्पा को भोग लगाएं।
Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m
लल्लूराम डॉट कॉम की खबरें English में पढ़ने यहां क्लिक करें
छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें



