इदरीश मोहम्मद, पन्ना। मध्य प्रदेश के पन्ना से वन्यजीव प्रेमियों के लिए एक बेहद सुखद और हैरान कर देने वाली खबर सामने आई है। देवेंद्रनगर में कुदरत का एक ऐसा अनोखा करिश्मा देखा गया, जिसे देखकर हर कोई दंग है। यहां वार्ड नंबर 12 के एक किसान महेंद्र प्रजापति के खेत में बेहद दुर्लभ और खूबसूरत ‘भारतीय तारा कछुआ’ यानी स्टार टॉर्टॉइज़ मिला है।
यह भी पढ़ें: Chhatarpur Breaking: चुनावी रंजिश में बुजुर्ग पर फायरिंग, पैर में लगी गोली
इस कछुए की पीठ पर पीले रंग की ऐसी धारियाँ बनी हैं, मानो उसकी पीठ पर तारों का पूरा संसार सज गया हो। वैज्ञानिक भाषा में इसे जियोकलोंन एलिगेंस कहा जाता है। जैसे ही इसकी सूचना मिली, वन विभाग की टीम ने बिना वक्त गंवाए मौके पर पहुँचकर इस संकटग्रस्त जीव का सुरक्षित रेस्क्यू किया।
यह भी पढ़ें: नौतपा का फायर मोड ऑन: 25 मई से आग उगलेगा आसमान, पारा 46 डिग्री तक पहुंचने के आसार
आपको बतादें कि अपनी बेमिसाल खूबसूरती के कारण यह प्रजाति अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अवैध तस्करी का शिकार होती है, जिससे यह विलुप्त होने की कगार पर है। IUCN की रेड लिस्ट में शामिल इस जीव का जीवनकाल करीब 30 से 50 वर्ष का होता है। फिलहाल, किसान की सूझबूझ से यह अनोखा मेहमान अब वन विभाग के सुरक्षित संरक्षण में है।

