Morning News Brief (मॉर्निंग न्यूज ब्रीफ): कल (31 अक्टूबर 2026) की खबरों में बुलेट ट्रेन के नॉर्थ कॉरिडोर को पीएम मोदी ने मंजूरी दी; INDIA ब्लॉक की रैली पर खाली कुर्सियों का वीडियो दिखाकर BJP ने कांग्रेस को घेरा; CM शुभेंदु ने 2.5 लाख लोगों को CAA के तहत नागरिकता का किया ऐलान; ज्ञानेश कुमार रात को सो नहीं पा रहे, जेल जाना तय- राहुल गांधी प्रमुख रहा.

1. बुलेट ट्रेन के नॉर्थ कॉरिडोर को पीएम मोदी ने मंजूरी दी
पीएम नरेंद्र मोदी (PM Narendra Modi) ने बुलेट ट्रेन के नॉर्थ कॉरिडोर को मंजूरी दे दी है। इस परियोजना के पूरा होने के बाद दिल्ली से आगरा का सफर मात्र 59 मिनट में संभव हो सकेगा. रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने शनिवार को इसकी जानकारी दी. यह पूरी तरह से ‘मेक इन इंडिया’ होगा, जिसे भारत के युवाओं और वेल्डरों द्वारा तैयार किया जाएगा.

2. INDIA ब्लॉक की रैली पर खाली कुर्सियों का वीडियो दिखाकर BJP ने कांग्रेस को घेरा
दिल्ली के रामलीला मैदान में आयोजित INDIA ब्लॉक की रैली को लेकर बीजेपी और कांग्रेस के बीच सियासी घमासान तेज हो गया है। बीजेपी नेता और सांसद संबित पात्रा ने कांग्रेस के 10 लाख लोगों की भीड़ जुटाने के दावे पर सवाल उठाते हुए राहुल गांधी और पार्टी नेतृत्व पर निशाना साधा.

3. CM शुभेंदु ने 2.5 लाख लोगों को CAA के तहत नागरिकता का किया ऐलान
पश्चिम बंगाल के CM शुभेंदु अधिकारी ने रविवार को कहा कि उनकी सरकार नागरिकता संशोधन कानून यानी CAA के तहत राज्य में 2.5 लाख आवेदकों को नागरिकता देने की प्रक्रिया तेज करेगी. उन्होंने कहा कि इसके लिए सुनवाई में तेजी लाई जाएगी. मुख्यमंत्री ने मटुआ समुदाय के विकास के लिए 50 करोड़ रुपये की सहायता देने का भी ऐलान किया.

4. ज्ञानेश कुमार रात को सो नहीं पा रहे, जेल जाना तय- राहुल गांधी
दिल्ली के रामलीला मैदान में आयोजित INDIA गठबंधन की महारैली में लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने केंद्र सरकार और चुनाव आयोग पर तीखा हमला बोला. मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग करते हुए राहुल गांधी ने आरोप लगाया कि 2024 के लोकसभा चुनाव में वोटों की चोरी हुई और मतदाता सूची से करीब 15 फीसदी मतदाताओं के नाम हटाए गए.
कल की कुछ और भी महत्वपूर्ण खबरें……
नेपाल के डोल्पा में 6 भारतीय पर्यटक बर्फबारी के बीच लापता: भारी बर्फबारी के बाद नेपाल के डोल्पा में 6 भारतीय पर्यटक लापता हो गए हैं. लापता हुए पर्यटकों में दो महिला और चार पुरुष पर्यटक शामिल हैं. स्थानीय गाइड को आशंका है कि बंगाल की खाड़ी में बने चक्रवात अर्नब के प्रभाव से हिमालयी क्षेत्र में हुई बर्फबारी के कारण पर्यटक रास्ते में फंस गए हैं.
आंध्र प्रदेश : 10वीं की छात्रा पर आरी से हमला करने वाले आरोपी का एनकाउंटर: आंध्र प्रदेश के अनंतपुर जिले में सरकारी स्कूल के अंदर 10वीं कक्षा की दो छात्राओं पर बैटरी से चलने वाली आरी से हमला करने के आरोपी हेमंत पर पुलिस ने गोली चलाई है. पुलिस के मुताबिक, गिरफ्तारी के दौरान आरोपी ने भागने की कोशिश की और पुलिसकर्मियों पर हमला किया। जवाबी कार्रवाई में वह गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया है.
CEC के इस्तीफे को लेकर विपक्ष का प्रदर्शन, इधर बीजेपी का भी मार्च शुरू: दिल्ली के रामलीला मैदान में आज SIR (स्पेशल इंटेंसिव रिविजन) के विरोध में INDIA ब्लॉक की बड़ी रैली आयोजित की जा रही है. राहुल गांधी, अखिलेश यादव समेत 19 विपक्षी दलों के नेता मिंटो जंक्शन पहुंच चुके हैं. यहां से नेता मार्च करते हुए रामलीला मैदान जाएंगे। रैली में मतदाता सूची पुनरीक्षण का विरोध और मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग उठाई जाएगी.
Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m

