पंजाब में एक बार फिर से मौसम बदलने वाला है। मौसम विभाग के अनुसार 13 और 14 मार्च को कुछ स्थानों पर गरज के साथ बारिश और बिजली गिरने की संभावना है। वहीं 15 मार्च तक कुछ स्थानों पर हल्की बारिश की संभावना है, जबकि यह स्थिति सक्रिय वेस्टर्न डिस्टर्बन्स के कारण बन रही है।
नौ जिलों को लेकर अलर्ट जारी
मौसम विभाग के अनुसार प्रदेश के 9 जिलों को लेकर अलर्ट जारी हुआ है। इन जिलों में बादल छाए रहने और हल्की बारिश होने की संभावना है। हालांकि, तापमान में कोई बदलाव नहीं देखा जाएगा। मौसम विभाग के अनुसार आज गुरदासपुर, कपूरथला, नवांशहर, जालंधर, तरनतारन, पठानकोट, होशियारपुर, अमृतसर और फिरोजपुर जिलों में कुछ स्थानों पर हल्की बारिश होने की संभावना है। हालांकि, किसी भी प्रकार की कोई चेतावनी जारी नहीं की गई है।

13 जिलों में बारिश की संभावना
इसके साथ ही चक्रवात को लेकर 13-14 मार्च को पंजाब, चंडीगढ़ और हरियाणा के लिए येलो अलर्ट जारी किया गया है। इसके अलावा 13 मार्च को पठानकोट, गुरदासपुर और होशियारपुर में बारिश को लेकर येलो अलर्ट रहेगा। जबकि 14 मार्च को पंजाब के 13 जिलों में बारिश की संभावना है। वहीं कई जगहों में बिजली गिरने को लेकर भी संभावना जताई गई है।
- 35 साल BJP में रहे, 5 बार पार्षद बने… निकाय चुनाव से पहले राकेश भाटी ने बदला पाला
- राहुल गांधी परिवारवाद का…नेता विपक्ष पर केशव मौर्य का तीखा हमला, प्रियंका गांधी के बेटे के नाम का जिक्र कर लिया आड़े हाथ
- Android ऐप्स के लिए Google ने बदले नियम: ज्यादा RAM खाने वाले ऐप्स पर लगेगी पाबंदी
- Rajasthan Nikay Chunav 2026: झुंझुनूं में कांग्रेस का चुनावी दांव, नवलगढ़-डूंडलोद के प्रत्याशी घोषित
- लैंड फॉर जॉब घोटाला: लालू यादव पर आरोप तय करने का फैसला टला, 30 सितंबर को अगली सुनवाई

