NEET-UG 2026 परीक्षा पेपर लीक के मामले में लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने केंद्र सरकार पर बड़ा हमला बोला और कहा कि NEET के 22 लाख छात्रों के साथ धोखा हुआ है। उन्होंने कहा कि लगातार हो रहे पेपर लीक ने देश की शिक्षा व्यवस्था को गंभीर नुकसान पहुंचाया है और लाखों युवाओं के भविष्य को खतरे में डाल दिया है. उन्होंने पीएम मोदी से मांग की है कि वे तुरंत शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा लें। खरगे ने लिखा, ‘2024 नीट पेपर लीक में जिन अधिकारियों पर सवाल उठे, उन्हें सजा नहीं मिली, बल्कि मलाईदार पद दे दिए गए और यही कारण है कि हर साल युवाओं का भविष्य लूटा जा रहा है।’

कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने नीट पेपर लीक मामलों को लेकर केंद्र सरकार पर तीखा हमला बोला है. उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग की है.

राहुल गांधी ने अपने सोशल मीडिया हैंडल एक्स पर एक वीडियो शेयर किया और नीट पेपर लीक मामले को लेकर सरकार पर निशाना साधा। राहुल गांधी ने कहा कि NEET परीक्षा के लिए पिछले 2 साल में 22 लाख स्टूडेंट्स ने काफी मेहनत की लेकिन  उनकी मेहनत बर्बाद हो गई है। पूरा देश जानता है कि परीक्षा से दो दिन पहले WhatsApp पर NEET का पेपर बांटा जा रहा था। डिस्ट्रीब्यूट किया जा रहा था।  हिंदुस्तान के एजुकेशन मिनिस्टर धर्मेंद्र प्रधान जी कहते हैं कि मेरा कुछ लेना देना नहीं। 

राहुल गांधी ने इसे बीजेपी और आरएसएस का नेक्सस का आरोप लगाया और कहा कि इस देश में 80 बार पेपर लीक हुआ है और 2 करोड़ युवाओं का भविष्य बर्बाद हुआ है। प्रधानमंत्री को तरंत आदेश देना चाहिए कि धर्मेंद्र प्रधान जी इस्तीफा दें और जो दोषी लोग हैं उनको पकड़ के जेल में डाला जाए।

कांग्रेस नेता ने आरोप लगाया कि RSS और BJP से जुड़े लोगों को विश्वविद्यालयों में नियुक्त किया जा रहा है और इसी वजह से शिक्षा संस्थानों की विश्वसनीयता कमजोर हुई है. उन्होंने कहा कि अगर कोई व्यक्ति RSS से जुड़ा है तो उसे कुलपति जैसे अहम पदों पर नियुक्त किया जाता है.

उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मांग की कि शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान को तुरंत पद से हटाया जाए. साथ ही राहुल गांधी ने कहा कि पेपर लीक में शामिल सभी लोगों को गिरफ्तार किया जाना चाहिए और छात्रों को न्याय मिलना चाहिए.

राहुल गांधी ने कहा कि देश के करोड़ों युवा मेहनत करके परीक्षा की तैयारी करते हैं, लेकिन बार-बार पेपर लीक होने से उनका भरोसा टूट रहा है. उन्होंने इसे युवाओं के साथ बड़ा अन्याय बताया.

पेपर लीक के सदमे से छात्र-छात्राओं के आत्महत्या की खबरों पर चिंता जताते हुए एक्स पोस्ट में मल्लिकार्जुन खरगे ने कहा, ‘लखीमपुर खीरी के ऋतिक मिश्रा, दिल्ली की अंशिका पांडेय, राजस्थान के झुंझुनूं से प्रदीप मेघवाल, गोवा में रह रहे बेंगलुरु के छात्र सबने ये आत्मघाती कदम उठाया है। खरगे ने आगे लिखा, ‘2024 नीट पेपर लीक में जिन अधिकारियों पर सवाल उठे, उन्हें सजा नहीं मिली, बल्कि मलाईदार पद दे दिए गए और यही कारण है कि हर साल युवाओं का भविष्य लूटा जा रहा है।’

Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m