शिवम मिश्रा, रायपुर। राजधानी रायपुर के उरला थाना क्षेत्र स्थित बेंद्री डैम में डूबे युवक का शव करीब 24 घंटे बाद बरामद कर लिया गया है। SDRF की टीम ने सोमवार सुबह से लगातार सर्च ऑपरेशन चलाया, जिसके बाद घटनास्थल से लगभग 100 मीटर दूर नदी में युवक का शव मिला।

SDRF की टीम ने 24 घंटे बाद बरामद किया युवक का शव

जानकारी के अनुसार, मृतक की पहचान सुधांशु तिवारी के रूप में हुई है। सोमवार सुबह करीब 6 बजे से SDRF की गोताखोर टीम लापता युवक की तलाश में जुटी हुई थी। कई घंटों तक चले सर्च ऑपरेशन के बाद घटनास्थल से लगभग 100 मीटर दूर नदी में सुधांशु का शव बरामद किया गया। इसके बाद उरला पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

दोस्तों के साथ नहाने के दौरान डूबा था युवक

बताया जा रहा है कि रविवार शाम सुधांशु अपने दोस्तों के साथ बेंद्री डैम में नहाने गया था। इसी दौरान वह पानी में डूब गया और लापता हो गया। घटना के बाद पुलिस और SDRF की टीम लगातार उसकी तलाश कर रही थी। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।

Lalluram.Com के व्हाट्सएप चैनल को Follow करना न भूलें.
https://whatsapp.com/channel/0029Va9ikmL6RGJ8hkYEFC2H