Rajasthan News: राजस्थान में निजी बस संचालकों की हड़ताल खत्म हो गई है। कई दिनों से जारी इस आंदोलन का असर पूरे प्रदेश में यातायात पर पड़ा था, लेकिन मंगलवार देर रात सरकार और बस संचालक संघ के बीच सहमति बनने के बाद हड़ताल वापस ले ली गई।

जयपुर में हुई लंबी बैठक के बाद बस मालिकों ने पहले सरकार को 24 घंटे का अल्टीमेटम दिया था और चेतावनी दी थी कि मांगें पूरी नहीं हुईं तो प्रदेशभर में चक्का जाम किया जाएगा। हालांकि देर रात तक चली वार्ता के बाद स्थिति बदल गई और समझौता हो गया।
बस संचालक संघ की अपर परिवहन आयुक्त ओमप्रकाश बुनकर से हुई बातचीत के बाद हड़ताल समाप्त करने की औपचारिक घोषणा की गई।
सूत्रों के मुताबिक मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा और डिप्टी सीएम डॉ. प्रेमचंद बैरवा से मुलाकात के बाद सरकार ने बस संचालकों की प्रमुख मांगों पर सहमति जताई। तय हुआ कि जिन बसों में मॉडिफिकेशन किया गया है, वे अब केवल नियमों के अनुरूप बदलाव के बाद ही सड़कों पर चलेंगी। टैक्स और जुर्माने से जुड़े मामलों पर विभागीय स्तर पर कार्रवाई की जाएगी।
बस संघ के प्रतिनिधि राजेंद्र ने बताया कि मुख्यमंत्री के निर्देश के बाद बातचीत सकारात्मक रही और सरकार ने सभी मुद्दों पर भरोसा दिलाया। यात्रियों की सुविधा और सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए संचालकों ने हड़ताल समाप्त करने का फैसला किया। अब बुधवार सुबह से प्रदेश में सभी निजी बस सेवाएं सामान्य रूप से शुरू होने की उम्मीद है।
पढ़ें ये खबरें
- लड़कियों से कौन डरता है यार: बिग बॉस के घर पहुंचे हरियाणवी नकुल ढुल, पुरानी टिप्पणी पर कहा-मैं प्रो-फेमिनिस्ट हूँ
- महिंद्रा XUV 3XO सीएनजी जल्द देगी बाजार में दस्तक, Brezza और Nexon की नींद उड़ाने की तैयारी
- BREAKING: BJP नेता को बंधक बनाकर 50 लाख की लूट, नकाबपोश बदमाशों ने…
- Bilaspur News Update : बिलासपुर-कोलकाता उड़ान फिर होगी शुरू… रेलवे में TTE की नौकरी का झांसा देकर 13 लाख की ठगी… अनियंत्रित होकर खेत में पलटी कार, 1 की मौत
- तमिलनाडु में दवाओं के हिंदी में छपे कवर पर विवाद गरमाया, DMK ने पूछा अस्पतालों में भी तीन भाषा नीति लागू की जा रही है?
