एसआर रघुवंशी, गुना। मध्यप्रदेश के गुना जिले में बेखौफ बदमाशों ने देर रात एक बड़ी और दुस्साहसिक डकैती की वारदात को अंजाम दिया है। फतेहगढ़ थाना क्षेत्र के ग्राम चक चुरेला में हथियारबंद बदमाशों ने एक पंचायत सचिव के घर में घुसकर परिजनों को बंधक बनाया और लाखों रुपये के जेवरात व नकद लेकर फरार हो गए।
परिजनों को बनाया बंधक, तिजोरी भी ले गए बदमाश
मिली जानकारी के अनुसार, घटना देर रात करीब 2 बजे की है। लगभग 10 से 12 की संख्या में आए हथियारबंद (आशंका जताई जा रही है कि पारदी गिरोह के) बदमाशों ने जबरन घर में प्रवेश किया। बदमाशों ने घरवालों को हथियारों के बल पर बंधक बना लिया ताकि कोई विरोध न कर सके। इसके बाद बदमाशों ने घर खंगालते हुए भारी मात्रा में माल समेटा। डकैत घर से लगभग सोना 2 किलोग्राम, चांदी 1 किलोग्राम, नकद ₹12 लाख रुपये और घर की तिजोरी और एक मोटरसाइकिल ले गए।
2 हजार करोड़ का राजस्व देने वाला ‘ऊर्जाधानी’ लाचारः खाट और बाइक पर उठानी पड़ रही लाशें
पुलिस और डॉग स्क्वाड मौके पर जांच में जुटे
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस प्रशासन में हड़कंप मच गया। फतेहगढ़ थाना पुलिस के साथ FSL (फॉरेंसिक साइंस लैब) और डॉग स्क्वाड की टीमें तुरंत मौके पर पहुंचीं। पुलिस ने घटनास्थल का मुआयना कर फिंगरप्रिंट्स और अन्य अहम सुराग जुटाए हैं। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और बदमाशों की धरपकड़ के लिए इलाके में नाकेबंदी कर तलाशी अभियान शुरू कर दिया गया है। इतनी बड़ी डकैती के बाद से इलाके के ग्रामीणों में दहशत का माहौल है।
Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m


