गुजरात के सूरत जिले से एक रोंगटे खड़े कर देने वाला सनसनीखेज मामला सामने आया है। सूरत के कोसांबा इलाके में एक पति-पत्नी ने मिलकर अपने ही परिवार की तीन महिलाओं—सास, नानी और बहन—की बेरहमी से हत्या कर दी और शवों को घर के आंगन में ही दफना दिया। चार साल तक बीमारी और कोरोना का झूठा ड्रामा रचकर छिपाया गया यह खौफनाक राज आखिरकार पुलिस की गिरफ्त में आ गया है।

पुलिस जांच के अनुसार, इस खूनी साजिश के मुख्य आरोपी माधवदास और उसकी पत्नी उर्मिला हैं। आरोपियों ने एक-एक करके परिवार की तीन महिलाओं को अपना शिकार बनाया। जिनकी हत्या की गई, उनमें उर्मिला की बहन भगवतीबेन, माधवदास की मां मंजुलाबेन और उर्मिला की नानी शांताबेन शामिल हैं।

हत्या की यह खौफनाक वारदात फरवरी 2022 से शुरू हुई थी:

  • 25 फरवरी 2022: पहली हत्या उर्मिला की बहन भगवतीबेन की हुई, जो टीबी से पीड़ित थीं। आरोपियों ने तकिए से उनका मुंह दबाकर मार डाला और बीमारी से मौत का नाटक रचा।
  • 19 जुलाई 2022: दूसरी वारदात में माधवदास ने पैरालिसिस से ग्रस्त अपनी मां मंजुलाबेन का मुंह दबाकर कत्ल कर दिया।
  • 7 अक्टूबर 2022: तीसरी हत्या उर्मिला की नानी शांताबेन की की गई। क्रूरता की हद पार करते हुए आरोपियों ने नानी के शव को सीमेंट से भरे ड्रम में सील कर दिया। साढ़े तीन महीने बाद ड्रम खोलकर सीमेंट ब्लॉक समेत शव को घर के आंगन में 4-5 फीट गहरा गड्ढा खोदकर गाड़ दिया और ऊपर पक्की सीमेंट बिछा दी। पड़ोसियों को कहा गया कि मौत कोरोना से हुई है।

ऐसे फूटा गुनाह का घड़ा

यह राज तब सामने आया जब पति-पत्नी के बीच घरेलू विवाद हुआ। माधवदास अपनी पत्नी उर्मिला को फंसाने के लिए खुद पुलिस के पास पहुँच गया। उसने दावा किया कि उर्मिला और उसके चचेरे भाई ने नानी की हत्या की है। जब पुलिस ने कड़ाई से पूछताछ की, तो माधवदास का झूठ पकड़ा गया और उसने तीनों हत्याओं का जुर्म कबूल कर लिया। पुलिस ने आंगन की खुदाई कर इंसानी कंकाल बरामद कर फोरेंसिक जांच के लिए भेज दिए हैं।

Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m

मनोरंजन की बड़ी खबरें पढ़ने के लिए करें क्लिक

छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें

उत्तर प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें

लल्लूराम डॉट कॉम की खबरें English में पढ़ने यहां क्लिक करें

खेल की खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें