Today’s Top News: रायपुर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज छत्तीसगढ़ को एक बड़ी सौगात दी है। अमृत भारत स्टेशन योजना के अंतर्गत चांपा, बालोद और सरोना रेलवे स्टेशनों का वर्चुअल लोकार्पण किया। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने इसके लिए PM मोदी और रेल मंत्री का आभार जताया है।

रायपुर। प्रवर्तन निदेशालय (ED) के रायपुर जोनल ऑफिस ने महादेव ऑनलाइन बुक और स्काईएक्सचेंज जैसे अवैध सट्टेबाजी ऐप्स से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग मामले में एक और बड़ी कामयाबी हासिल की है। ED ने इस मामले के प्रमुख आरोपियों में से एक EbixCash के चेयरमैन विकास गर्ग को गिरफ्तार कर 10 दिन की ट्रांजिट रिमांड हासिल कर लिया है। साथ ही अब तक मामले में 4,000 करोड़ रुपये की संपत्ति ज़ब्त कर चुकी है।
रायपुर। छत्तीसगढ़ विधानसभा के मानसून सत्र के अंतिम दिन शुक्रवार को साय सरकार के खिलाफ कांग्रेस के अविश्वास प्रस्ताव पर चर्चा हुई। नेता प्रतिपक्ष डॉ. चरण दास महंत ने 136 बिंदुओं का आरोप पत्र पेश करते हुए कहा कि ये सिर्फ मेरा आरोप, ये आम जनता का आरोप है। साय सरकार को अब तक 136 हफ्ते हो गए हैं. ये अविश्वास प्रस्ताव किसान, महिलाओं, युवाओं के खिलाफ रचे गए हर हफ्ते के षड्यंत्र का दस्तावेज है. हर हफ्ते का एक पाप, हर हफ्ते का एक धोखा, हर हफ्ते की नाकामी का पूरा दस्तावेज पेश कर रहे हैं।
रायपुर। छत्तीसगढ़ी क्रांति सेना के प्रदेश अध्यक्ष अमित बघेल को सुप्रीम कोर्ट से बड़ी राहत मिली है। बलौदाबाजार हिंसा मामले में SC ने बघेल को जमानत दे दी है। सह-आरोपी अजय यादव और दिनेश वर्मा को भी राहत मिली है। इससे पहले रायपुर में छत्तीसगढ़ महतारी की प्रतिमा खंडित होने के दौरान सिंधी समाज के आराध्य के खिलाफ कथित आपत्तिजनक टिप्पणी वाले मामले में भी अमित बघेल को जमानत मिल चुकी है। ऐसे में अब उनके जेल से बाहर आने का रास्ता साफ हो गया है।
बिलासपुर। जो बेटा पिता के बुढ़ापे का सहारा बनता उसी ने अपने पिता को मौत के घाट उतार दिया। घटना रतनपुर थाना क्षेत्र के ग्राम नवागांव (गिरजाबंद) में बीती रात हुई। नशे में धुत एक युवक ने अपने लकवाग्रस्त और बिस्तर पर पड़े 65 वर्षीय पिता की डंडे से पीट-पीटकर हत्या कर दी। इतना ही नहीं, पिता की हत्या के बाद वह अपनी मां को भी मारने के इरादे से बहन के घर पहुंच गया। सूचना मिलते ही थाना प्रभारी निलेश पांडेय पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। आरोपी को गिरफ्तार कर पुलिस घटना की जांच में जुटी है।
दिनभर की प्रमुख खबरें पढ़ने नीचे दी गई लिंक पर क्लिक करें –
बलौदाबाजार हिंसा मामला : जेल से बाहर आएंगे अमित बघेल, सुप्रीम कोर्ट से मिली जमानत
1.86 करोड़ के गृह निर्माण ऋण गबन का मामला: तीन आरोपियों के खिलाफ 15,000 पन्नों का चालान पेश
CG News : बाबा बच्छराज कुंवर धाम के पास नदी में तैरती मिली युवक की लाश, दो दिन से था लापता
महादेव बेटिंग ऐप मामला : टीवी होस्ट शेफाली बग्गा आज फिर पहुंची ED ऑफिस, जांच अधिकारी कर रहे पूछताछ
Raipur E-20 Controversy : उपभोक्ता फोरम के फैसले को मारुति सुजुकी देगी चुनौती, कंपनी ने कहा- कार ई20 ईंधन पर चलने के लिए पूरी तरह सक्षम
SP दफ्तर के सामने हाई-वोल्टेज ड्रामा: बदमाश ने थाना प्रभारी पर लगाए गंभीर आरोप, पुलिस ने किया अरेस्ट
करदाताओं को बड़ी राहत: 27 जुलाई से शुरू होगी GST अपीलेट ट्रिब्यूनल की सुनवाई
सरगुजा SSP राजेश अग्रवाल के नाम से बनी फर्जी फेसबुक आईडी, साइबर ठग लोगों को भेज रहे फ्रेंड रिक्वेस्ट
‘महतारी वंदन’ पर सदन में मचा हंगामा, मंत्री के जवाब से असंतुष्ट विपक्षी सदस्यों ने किया किया वॉकआउट…
आफत की बारिश: टापू बने कई मकान, भूख-प्यास से लोगों का हाल बेहाल, देखें VIDEO
Lalluram.Com के व्हाट्सएप चैनल को Follow करना न भूलें.
https://whatsapp.com/channel/0029Va9ikmL6RGJ8hkYEFC2H

