Today’s Top News: जांजगीर चांपा। छत्तीसगढ़ के जांजगीर चांपा से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है, जहां चिकन बंटवारे को लेकर हुए विवाद में छोटे भाई ने अपने बड़े भाई पर टंगिया से जानलेवा हमला कर दिया और बीच बचाव करने आई भाभी को भी मारकर घायल कर दिया। घटना की शिकायत के बाद पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया और टंगिया को भी जब्त कर लिया।
जगदलपुर। जगदलपुर-कोंडागांव सीमा में रविवार दोपहर बड़ा सड़क हादसा होते-होते टल गया। कोंडागांव से जगदलपुर की ओर जा रही एक स्कॉर्पियो वाहन ने मंत्री केदार कश्यप की कार को जोरदार टक्कर मार दी। इसके बाद स्कॉर्पियो अनियंत्रित होकर मंत्री के फॉलो वाहन से भी जा भिड़ी। हादसा इतना जोरदार था कि फॉलो वाहन बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। वाहन में सवार 4 पुलिस जवानों को चोटें आई हैं। हादसे के तत्काल बाद उन्हें उपचार के लिए कोंडागांव जिला अस्पताल लाया गया, जहां उनका इलाज जारी है।
गौरेला-पेण्ड्रा-मरवाही। छत्तीसगढ़ के गौरेला पेण्ड्रा मरवाही जिले में आकाशीय बिजली का कहर देखने को मिला है, जहां आकाशीय बिजली की चपेट में आने से बैगा पति-पत्नी की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। घटना के बाद से पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ गई है। यह हादसा मरवाही थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम कटरा ढपनिपानी में हुआ है।
रायपुर। इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय प्रबंधन ने पेपर लीक प्रकरण को गंभीरता से लेते हुए परीक्षाओं की गोपनीयता, निष्पक्षता और पारदर्शिता सुनिश्चित करने के लिए रविवार को आपातकालीन बैठक आयोजित की। कुलपति डॉ. गिरीश चंदेल की अध्यक्षता में हुई बैठक में कई अहम निर्णय लिए गए।
तखतपुर। ग्राम पंचायत समडील में स्कूल से घर लौट रहे तीन मासूम बच्चे घोंघा नदी के तेज बहाव की चपेट में आ गए। हादसे के बाद पुलिस प्रशासन, ग्रामीणों और एसडीआरएफ की टीम ने घंटों तक सर्च ऑपरेशन चलाया। लगातार रेस्क्यू के बाद तीनों बच्चों के शव बरामद कर लिए गए।
दिनभर की प्रमुख खबरें पढ़ने नीचे दी गई लिंक पर क्लिक करें –
आकाशीय कहर: घर पर गिरी गाज, चपेट में आने से बैगा दंपती की मौत, मचा हड़कंप
बड़ी खबर: मंत्री केदार कश्यप की कार को टक्कर मारकर फॉलो गाड़ी से भिड़ी स्कॉर्पियो, 4 जवान घायल
किसान ने किया कमाल, बनाया 8 मिनट में एक एकड़ फसल पर खाद-दवाई डालने वाला ट्रैक्टर चलित यंत्र…
स्वाइन फ्लू का पहला केस: 2 साल की बच्ची निकली पॉजिटिव, अलर्ट मोड पर स्वास्थ्य विभाग
VIDEO: कनहर नदी के तेज बहाव में बहा युवक, एनीकट पार करते समय फिसला पैर, तलाश में जुटी SDRF
पीएम आवास पर भूपेश बघेल पर डिप्टी सीएम शर्मा का गंभीर आरोप, कहा- भ्रम फैलाने की कर रहे कोशिश…
CG News: पुलिस कस्टडी से आरोपी फरार, निगरानी में तैनात आरक्षक निलंबित, तलाश में जुटी पुलिस
Raipur News : कथित धर्मांतरण को लेकर बवाल, पुलिस स्टेशन परिसर में देर रात दो पक्षों का प्रदर्शन
ब्लू वाटर हादसा : 3 दिन बाद पानी के ऊपर आया आदिल का शव, रेस्क्यू टीम ने निकाला बाहर
Chhattisgarh : NH-30 पर ट्रक ड्राइवरों का चक्काजाम, चेकिंग के दौरान RTO पर बदसलूकी का आरोप
करंट से महिला की मौत: किस उपकरण या तार के संपर्क में आई? जांच के बाद होगा स्पष्ट
Lalluram.Com के व्हाट्सएप चैनल को Follow करना न भूलें.
https://whatsapp.com/channel/0029Va9ikmL6RGJ8hkYEFC2H

