Today’s Top News: जांजगीर-चांपा। छत्तीसगढ़ के जांजगीर-चांपा जिले में शराब पीने से दो लोगों की संदिग्ध मौत के मामले में पामगढ़ पुलिस ने सनसनीखेज खुलासा किया है। इस मामले में एक आरोपी राजा उर्फ कमलनाथ खरे को गिरफ्तार किया है, जिसने उधार लिए 10 लाख रुपये वापस करने के दबाव से परेशान होकर शराब में सुहागा मिलाकर पिला दिया। इसके बाद दोनों की तबीयत बिगड़ गई और इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई।

महासमुंद। छत्तीसगढ़ की महासमुंद पुलिस ने खैर लकड़ी तस्करी से जुड़े अंतरराज्यीय गिरोह के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस ने ओडिशा, हिमाचल प्रदेश, हरियाणा और मध्यप्रदेश समेत कई राज्यों में गिरोह के ठिकानों पर दबिश दी। इस दौरान तस्करी से अर्जित 95 लाख रुपये की अतिरिक्त नगदी जब्त की गई है। अब तक इस मामले में कुल 3 करोड़ 61 लाख 52 हजार 880 रुपये नगद बरामद किए जा चुके हैं।

कोरबा। छत्तीसगढ़ के कोरबा में धर्मांतरण को लेकर विवाद खड़ा हो गया। शनिवार रात ट्रांसपोर्ट नगर स्थित होटल में प्रार्थना सभा आयोजित किए जाने की सूचना पर बजरंग दल के कार्यकर्ता पहुंच गए। इसके बाद होटल में जमकर हंगामा हुआ और मारपीट भी हुई। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी।

सूरजपुर। छत्तीसगढ़ के सूरजपुर जिला जेल में बंद दोहरे हत्याकांड के आरोपी ने आत्मघाती कदम उठाया है। आरोपी के हाथ में धारदार हथियार से कटने के निशान मिले हैं, जिससे हड़कंप मच गया। आनन फानन में उसे अस्पताल लाया गया, जहां इलाज के बाद उसे वापस जेल भेज दिया गया।

कोंडागांव। बस्तर की धरती पर दशहरा सिर्फ एक पर्व नहीं, बल्कि आस्था, परंपरा और सामूहिक उत्साह का ऐसा उत्सव है, जिसमें हर गांव की अपनी एक कहानी है। कहीं देवी-देवताओं की आराधना होती है, तो कहीं लोकपरंपराएं अपनी अनूठी छाप छोड़ती हैं। ऐसी ही एक दिलचस्प परंपरा केशकाल विधानसभा क्षेत्र के अंतिम छोर पर बसे ग्राम मैनपुर में देखने को मिलती है। यहां दशहरा मेले में हर साल ग्रामीण अपनी कल्पनाशीलता और हुनर से कुछ ऐसा रचते हैं, जो लोगों के आकर्षण का केंद्र बन जाता है। इस बार मेले में हेलीकॉप्टर से केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के पहुंचने का प्रतीकात्मक दृश्य खास आकर्षण रहा। ग्रामीणों की मेहनत से तैयार इस अनूठी झांकी को देखने के लिए हजारों की संख्या में लोग पहुंचे।

दिनभर की प्रमुख खबरें पढ़ने नीचे दी गई लिंक पर क्लिक करें –

डबल मर्डर केस का खुलासा: पुलिस के हत्थे चढ़ा आरोपी, 10 लाख रुपये के लेनदेन को लेकर शराब में सुहागा मिलाकर दो लोगों को उतारा था मौत के घाट

खैर लकड़ी तस्करी सिंडिकेट पर बड़ा एक्शन: CG पुलिस ने कई राज्यों में दी दबिश, मुख्य आरोपी हरिद्वार से गिरफ्तार, अब तक 3.61 करोड़ रुपये नगद बरामद

धर्मांतरण पर बवाल! बजरंग दल ने जमकर किया हंगामा, होटल में प्रलोभन देकर धर्मांतरण कराने का लगाया आरोप

सूरजपुर दोहरा हत्याकांड : जेल में आरोपी ने की आत्महत्या की कोशिश!

दशहरा मेले में अचानक उतरा अमित शाह का हेलीकॉप्टर! ग्रामीणों की अनोखी झांकी ने खींचा लोगों का ध्यान, देखें VIDEO…

खड़गे के PM पर विवादित बयान से बवाल: मुख्यमंत्री साय ने की कड़ी निंदा, बोले- देश से सार्वजनिक माफी मांगें मल्लिकार्जुन खड़गे

सरकारी शराब दुकानों के बाहर ‘जंगलराज’! कहीं युवक की पिटाई, कहीं चोरी के शक में मारपीट, आखिर कहां है विभाग

CG News : खुदाई के दौरान मिली ऐसी चीजे, देखते ही कांप गया मजदूरों का कलेजा!

चिकित्सकीय पदों पर गैर-चिकित्सकों की नियुक्ति को चुनौती देने वाले डॉ. गहवई निलंबित, CGDF ने कार्रवाई की निष्पक्षता पर उठाए सवाल

दर्दनाक हादसा: ट्रक की चपेट में आने से स्कूटी सवार महिला की मौत, 8 साल की बच्ची गंभीर रुप से घायल

छत्तीसगढ़ टैक्स टेक समिट 2026: वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने की बार रूम की घोषणा, GST सुविधाओं के विकास पर हुई विस्तृत चर्चा

छत्तीसगढ़ में SIR के दौरान फॉर्म-7 के दुरुपयोग का आरोप, करीब 25 लाख मतदाताओं के नाम काटे जाने पर मोहम्मद अकबर ने उठाए सवाल

प्रेस क्लब में फायरिंग : पदाधिकारियों पर बदसलूकी करते पलाश तिवारी ने तानी पिस्टल, जानिए पूरा मामला…

VIDEO : किक मारते ही बाइक में लगी आग, देखते ही देखते जलकर हो गई खाक, मौके पर मची अफरा-तफरी

स्मृति ईरानी के दौरे पर महिला कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष का बड़ा बयान, कहा- 500 रुपए में सिलेंडर देने की कर दें घोषणा

स्मृति ईरानी ने CM साय के साथ सुनी ‘मन की बात’, PM मोदी ने नारीशक्ति और वोकल फॉर लोकल पर कही बड़ी बात

स्मृति ईरानी के छत्तीसगढ़ दौरे पर कांग्रेस का पोस्टर वार, अजय चंद्राकर ने किया पलटवार, कहा- कांग्रेस के पास कोई एजेंडा नहीं

स्मृति ईरानी का कार्यकर्ताओं को सख्त संदेश, कहा- बिना बुलाए कोई नहीं पहुंचे भाजपा कार्यालय, अपने-अपने बूथ में करें काम…

कार-बाइक में जोरदार भिड़ंत : महिला की मौत, युवक और दो बच्चे घायल

सिटी सेंटर मॉल के नजदीक बिल्डिंग में लगी आग, बुझाने में जुटी फायर ब्रिगेड की 2 गाड़ियां

भाजपा प्रदेश प्रभारी स्मृति ईरानी का दौरा: सीएम साय ने खींचा खाका, बताया- अलग-अलग स्तर में सभी से करेंगी मुलाकात…

नशे के कारोबार पर कमिश्नरेट पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 25.27 ग्राम चिट्टा के साथ तस्कर को रंगे हाथ दबोचा, 1.61 लाख का सामान जब्त

Lalluram.Com के व्हाट्सएप चैनल को Follow करना न भूलें.
https://whatsapp.com/channel/0029Va9ikmL6RGJ8hkYEFC2H