Today’s Top News: रायपुर। छत्तीसगढ़ सरकार ने प्रदेश के विभिन्न जिलों में शासकीय विभागों, निगम-मंडलों, कंपनियों और बोर्डों के स्वामित्व वाली अनुपयोगी व खाली जमीनों के व्यवस्थित विकास और सदुपयोग के लिए एक व्यापक रिडेवलपमेंट कार्ययोजना तैयार करने का निर्णय लिया है। इस योजना के क्रियान्वयन के लिए आवास एवं पर्यावरण विभाग को नोडल एजेंसी बनाया गया है। इस महत्वपूर्ण परियोजना को लेकर आज मंत्रालय (महानदी भवन) में मुख्य सचिव विकासशील की अध्यक्षता में एक उच्च स्तरीय समीक्षा बैठक संपन्न हुई। बैठक में मुख्य सचिव ने विभिन्न विभागों के वरिष्ठ अधिकारियों और जिला कलेक्टरों से चिन्हित की गई भूमियों के संबंध में विस्तार से जानकारी ली।

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने छत्तीसगढ़ सहित देश के अनेक हिस्सों में लगातार बढ़ रही भीषण गर्मी के मद्देनजर प्रदेशवासियों से सतर्कता, संवेदनशीलता और सामाजिक जिम्मेदारी के साथ इस चुनौतीपूर्ण समय का सामना करने की अपील की है। मुख्यमंत्री साय ने कहा है कि अत्यधिक गर्मी के इस दौर में प्रत्येक व्यक्ति को अपने स्वास्थ्य के साथ-साथ अपने आसपास के लोगों का भी विशेष ध्यान रखना चाहिए।

रायपुर। छत्तीसगढ़ में डायल 112 इमरजेंसी सर्विस की नई गाड़ियों के लिए ड्राइवरों की भर्ती के नाम पर बड़ा फर्जीवाड़ा सामने आया है। सोशल मीडिया पर एक पोस्टर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें डायल 112 सेवा के लिए ड्राइवर भर्ती का दावा किया गया है। पोस्टर में 13 जिलों में भर्ती, 13 हजार रुपए वेतन, 8 घंटे की ड्यूटी और 21 से 40 वर्ष तक की आयु सीमा जैसी जानकारी दी गई है। साथ ही एक मोबाइल नंबर जारी कर इच्छुक उम्मीदवारों से संपर्क करने की अपील भी की गई है।

गौरेला-पेण्ड्रा-मरवाही। कोटमी बाजार में सराफा व्यापारी प्रदीप सोनी की दिनदहाड़े गोली मारकर हत्या और लूट की वारदात के बाद प्रदेश की राजनीति गरमा गई है। इस मामले को लेकर कांग्रेस ने राज्य सरकार और कानून-व्यवस्था पर बड़ा हमला बोला है। कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष दीपक बैज और बिलासपुर के पूर्व विधायक शैलेश पांडेय पेंड्रा पहुंचे, जहां उन्होंने पीड़ित परिवार से मुलाकात कर सांत्वना दी और सरकार पर गंभीर आरोप लगाए।

धमतरी। महिला एवं बाल अपराधों के खिलाफ धमतरी पुलिस की कार्रवाई लगातार जारी है। नाबालिग से दुष्कर्म के तीन अलग-अलग मामलों में न्यायालय ने तीन आरोपियों को दोषी करार देते हुए 20-20 वर्ष के सश्रम कारावास और 3000-3000 रुपये अर्थदंड की सजा सुनाई है। इन मामलों में धमतरी पुलिस की मजबूत विवेचना और प्रभावी पैरवी को न्यायालय के फैसले का अहम आधार माना जा रहा है।

दिनभर की प्रमुख खबरें पढ़ने नीचे दी गई लिंक पर क्लिक करें –

छत्तीसगढ़ में खाली और अनुपयोगी सरकारी जमीनों का होगा रिडेवलपमेंट, तैयार होगा डिजिटल लैंड बैंक, मुख्य सचिव विकासशील ने अधिकारियों को दिए दिशा-निर्देश

भीषण गर्मी के मद्देनजर CM साय की प्रदेशवासियों से बड़ी अपील: कहा- सतर्कता बरतें और जरूरतमंदों का बनें सहारा, पशु-पक्षियों के प्रति भी दायित्व निभाने की अपील

डायल 112 ड्राइवर भर्ती के नाम पर फर्जीवाड़ा: AI से बनाया गया पोस्टर वायरल, पुलिस ने बताया फेक, साइबर ठगी की जताई आशंका

सराफा व्यापारी की हत्या पर दीपक बैज ने सरकार को घेरा, कहा- अपराधियों का गढ़ बनता जा रहा छत्तीसगढ़, आईजी ने मामले की जांच के लिए गठित की विशेष टीमें

नाबालिग से दुष्कर्म के तीन मामलों में आरोपियों को 20-20 साल की सजा, अब तक पॉक्सो एक्ट के 9 केस में आरोपियों को मिल चुकी कठोर सजा

narayana

CG Weather Update : छत्तीसगढ़ में मौसम का डबल अटैक, कहीं भीषण गर्मी और हीटवेव तो कहीं बरसेंगे मेघा

Summer Special Trains : रेलवे ने यात्रियों को दी राहत, चर्लापल्ली-दानापुर के बीच चलेगी स्पेशल ट्रेन

PM आवास के नाम पर बड़ा खेल! गरीब परिवारों से वसूली मोटी रकम, BJP नेताओं और पटवारी पर फर्जी दस्तावेज तैयार करने का आरोप

डी-लिस्टिंग के समर्थन में अरविंद नेताम, कहा- देर-सवेर होकर रहेगी… UD मिंज ने मांग पर जताया विरोध

बीजापुर के बाद जगदलपुर के तेंदूपत्ता गोदाम में लगी आग, फायर ब्रिगेड की 2 गाड़ियां मौके पर पहुंची …

हीटवेव में 10 घंटे ड्यूटी करने को मजबूर सफाई मित्र, व्यवस्था पर उठे सवाल, टाइमिंग में बदलाव की मांग

मासूम की मौत के बाद बवाल : डॉक्टर पर लापरवाही का आरोप, ग्रामीणाें ने अस्पताल में की तोड़फोड़

तेंदूपत्ता अग्निकांड पर वन मंत्री का बड़ा एक्शन : बीजापुर DFO हटाए गए, अनुभवी अधिकारी की तैनाती, घटना की होगी निष्पक्ष जांच

रायपुर नगर निगम MIC बैठक: पेयजल संकट, गार्बेज डिपो और महादेव घाट जीर्णोद्धार समेत 18 एजेंडों पर हुई चर्चा, कई प्रस्तावों को मिली मंजूरी

CG News : काम पहले फिर टेंडर जारी! चहेते ठेकेदारों को फायदा पहुंचाने का आरोप, PWD की निविदा प्रक्रिया पर उठे सवाल

टीएस सिंहदेव और दीपक बैज का अनशन खत्म, तीन मांगों पर प्रशासन से मिली सहमति

पोस्टमार्टम रिपोर्ट में देरी से जांच प्रभावित : 11 मामलों की पीएम रिपोर्ट लंबित, परिजन काट रहे थाने और अस्पताल के चक्कर

शर्मनाक : ड्यूटी टाइम पर ओपीडी चैंबर में डॉक्टर और स्टॉफ ने मनाई बर्थडे पार्टी, वीडियो हो रहा वायरल

जगतगुरु रामभद्राचार्य के बहाने पूर्व CM बघेल ने मोदी सरकार और BJP पर साधा निशाना, कहा- गौभक्ति की बात करने वाले किरण रिजिजू पर क्यों हैं चुप?

BSP से करोड़ों के लोहा चोरी का खुलासा : गोदाम में डंप होता था चोरी का लोहा, आरोपियों की तलाश में जुटी पुलिस

थाने की बैरक में शराब पार्टी करना पड़ा भारी, SP अंकिता शर्मा ने दो प्रधान आरक्षकों को किया सस्पेंड

Lalluram.Com के व्हाट्सएप चैनल को Follow करना न भूलें.
https://whatsapp.com/channel/0029Va9ikmL6RGJ8hkYEFC2H