Today’s Top News: कवर्धा। छत्तीसगढ़ के कवर्धा जिले से सराफा व्यापारी से 50 लाख रुपये की लूट की बड़ी वारदात सामने आई है. दलदली में साप्ताहिक बाजार से व्यापारी बाइक से वापस लौट रहा था. इस दौरान तरेगांव और बैजलपुर के बीच घाटी में दो बाइक पर सवार होकर आए 6 बदमाशों ने व्यापारी को रोककर बैग छिनने का प्रयास किया. विरोध करने पर व्यापारी पर डंडे से हमला कर दिया. इसके बाद चांदी के जेवरात और 50 से अधिक कैश लूटकर फरार हो गए. पूरी घटना तरेगांव जंगल थाना क्षेत्र की है.

रायपुर। बंगाल की खाड़ी में बने चक्रवाती तूफान ‘अर्नब’ का असर छत्तीसगढ़ में देखने को मिल रहा है। राजधानी रायपुर समेत कई जिलों में सुबह से बूंदाबांदी हो रही है, वहीं कुछ इलाकों में बीती रात से बारिश के साथ ठंडी हवाएं भी चल रही हैं। मौसम विभाग ने कोंडागांव, बस्तर, बीजापुर, दंतेवाड़ा और सुकमा में रेड अलर्ट जारी किया है। भारी बारिश की आशंका के बीच प्रशासन ने एहतियाती कदम उठाने शुरू कर दिए हैं। ऐसे में स्कूलों में अवकाश घोषित करने का सिलसिला भी जारी है।
रायपुर। छत्तीसगढ़ शासन ने वर्ष 2027 के लिए शासकीय कार्यालयों और संस्थानों में सामान्य अवकाश, सार्वजनिक अवकाश और ऐच्छिक अवकाश की सूची जारी कर दी है। सामान्य प्रशासन विभाग ने इस संबंध में अधिसूचना जारी की है। जारी आदेश के अनुसार, वर्ष 2027 में छत्तीसगढ़ के शासकीय सेवकों को निर्धारित सामान्य अवकाश के साथ अपनी इच्छानुसार तीन ऐच्छिक अवकाश लेने की पात्रता होगी।
रायपुर। छत्तीसगढ़ एंटी-करप्शन ब्यूरो (ACB) ने वर्ष 2021 से लेकर 2026 (मई माह तक) की गई कार्रवाई का लेखा-जोखा प्रस्तुत किया है. पांच सालों के दौरान की गई कार्रवाई से जो तस्वीर उभर कर सामने आई है, उसमें साबित हो रहा है कि प्रदेश में राजस्व विभाग सबसे ज्यादा भ्रष्ट है, वहीं सूरजपुर और सरगुजा जैसे आदिवासी बहुल जिले के लोग, रायपुर-दुर्ग जैसे जिलों की तुलना में भ्रष्टाचार को लेकर कहीं ज्यादा जागरुक और सतर्क हैं.
दुर्ग। भिलाई में 21 साल की युवती ने बुधवार को पॉवर हाउस फ्लाई ओवर से छलांग दी, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई. वह अपने घर से वॉक करने के लिए निकली थी. इस दौरान अचानक उसने यह खौफनाक कदम उठा लिया. मृतिका की पहचान खुर्शीपार निवासी पूनम अहिरवार के रूप में हुई. घटना छावनी थाना क्षेत्र की है.
दिनभर की प्रमुख खबरें पढ़ने नीचे दी गई लिंक पर क्लिक करें –
Cyclone Arnab का असर: छत्तीसगढ़ के कई जिलों के स्कूलों में छुट्टी घोषित, आदेश जारी…
CG News : फ्लाईओवर से कूदी 21 साल की युवती, मौके पर ही मौत, AIIMS में चल रहा था मिर्गी का इलाज
सरकारी स्कूल में आसाराम बापू की किताब बांटने पर बवाल, पद से हटाए गए प्रभारी प्राचार्य
फर्जी डिग्री से नौकरी और कमीशनखोरी के आरोप, जिला पंचायत कर्मचारी के खिलाफ जनपद अध्यक्ष ने की शिकायत
हवाला का बड़ा खेल: रोजाना राजधानी से 60 करोड़ का कारोबार, 1 लाख रुपए भेजने पर 2 हजार तक कमीशन
बीटीआई मैदान नहीं, बल्कि लगी हुई जमीन पर बनेगा हाउसिंग बोर्ड का नया कमर्शियल और आवासीय प्रोजेक्ट…
CG Transfer News : राजस्व विभाग में बड़े पैमाने पर तबादला, देखें लिस्ट…
अब AI चश्मे से नेत्रहीनों को दिखेगी दुनिया! धमतरी में दिव्यांगों के लिए बड़ी पहल
आंध्रप्रदेश में 3 माओवादियों ने किया आत्मसमर्पण, तीनों सुकमा जिले के रहने वाले
Lalluram.Com के व्हाट्सएप चैनल को Follow करना न भूलें.
https://whatsapp.com/channel/0029Va9ikmL6RGJ8hkYEFC2H

