Today’s Top News: पूर्व सीएम बघेल को सुप्रीम कोर्ट से झटका, कबड्डी खिलाड़ी संजू को 51 लाख की प्रोत्साहन राशि, सुकमा के बाढ़ प्रभावित परिवारों को मिलेंगे 10-10 हजार रुपये अतिरिक्त, जूनियर डॉक्टरों ने खत्म की हड़ताल, मुख्य चुनाव आयुक्त के खिलाफ प्रदेशभर में कांग्रेस का प्रदर्शन… पढ़ें दिनभर की प्रमुख खबरें
Today’s Top News: बिलासपुर। पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल को सुप्रीम कोर्ट से बड़ा झटका लगा है. छत्तीसगढ़ हाई कोर्ट में दायर याचिका को निरस्त करने के लिए दाखिल उनकी स्पेशल लिव पिटिशन (SLP) को सुप्रीम कोर्ट ने खारिज कर दिया है.
रायपुर। एशियन गेम्स 2026 में स्वर्ण पदक जीतने वाली भारतीय महिला कबड्डी टीम की सदस्य और छत्तीसगढ़ की बेटी संजू देवी ने आज मुख्यमंत्री निवास में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से सौजन्य मुलाकात की. मुख्यमंत्री साय ने इस ऐतिहासिक उपलब्धि के लिए संजू देवी को बधाई देते हुए उनका अभिनंदन किया. इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने संजू देवी को 51 लाख रुपए की प्रोत्साहन राशि प्रदान करने की घोषणा की.
रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने आज सुकमा जिले के बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का दौरा कर प्रभावित परिवारों के बीच पहुंचकर उनका हाल जाना। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने बाढ़ से प्रभावित शबरीनगर, श्रीनगर, लाइनपारा सहित विभिन्न क्षेत्रों का निरीक्षण किया। उन्होंने राहत एवं स्वास्थ्य शिविरों में पहुंचकर वहां की व्यवस्थाओं का जायजा लिया और प्रभावित परिवारों से आत्मीय संवाद कर उनकी समस्याएं एवं आवश्यकताएं जानीं।
रायपुर। छत्तीसगढ़ में स्टाइपेंड बढ़ोतरी की मांग को लेकर हड़ताल पर गए जूनियर डॉक्टरों ने आंदोलन खत्म कर दिया है। यूजी और पीजी डॉक्टरों के स्टाइपेंड में उनकी मांग के अनुरूप बढ़ोतरी के बाद जूनियर डॉक्टरों ने हड़ताल समाप्त करने का ऐलान किया। इसके साथ ही अस्पतालों में स्वास्थ्य सेवाएं सामान्य होने की उम्मीद है।
रायपुर। छत्तीसगढ़ में SIR के मुद्दे और मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर कांग्रेस ने सोमवार को राजधानी समेत प्रदेशभर में प्रदर्शन किया। रायपुर में पैदल मार्च निकालकर मुख्य चुनाव आयुक्त और प्रधानमंत्री मोदी का पुतला दहन किया। राजीव गांधी की प्रतिमा से कलेक्ट्रेट परिसर तक निकाले गए इस मार्च में प्रदेश प्रभारी सुखदेव भगत, प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज और नेता प्रतिपक्ष चरणदास महंत समेत विधायक, पूर्व मंत्री और बड़ी संख्या में कार्यकर्ता शामिल हुए।
दिनभर की प्रमुख खबरें पढ़ने नीचे दी गई लिंक पर क्लिक करें –