Today’s Top News: रायपुर/बलौदाबाजार। दो सूत्रीय मांगों को लेकर आज पूरे प्रदेशभर के पटवारी एक दिवसीय हड़ताल पर बैठे हैं। बलौदाबाजार भाटापारा जिले के पटवारी भी अपनी मांगों को लेकर जिला मुख्यालय के दशहरा मैदान में प्रदर्शन कर शासन से राजस्व निरीक्षक व नायब तहसीलदार के पद पर पदोन्नति व परीक्षा के माध्यम से 50-50 प्रतिशत स्थान देने, साथ ही वेतन विसंगति दूर करने की मांग कर रहे।

दुर्ग। महिला कर्मचारी की सैलरी में गड़बड़ी के मामले में हेमचंद यादव विश्वविद्यालय दुर्ग के कुलसचिव भूपेन्द्र कुमार कुलदीप को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोप है कि कुलसचिव ने अपनी ही यूनिवर्सिटी की एक दैनिक वेतनभोगी महिला कर्मचारी पर दबाव बनाकर उसकी सैलरी का बड़ा हिस्सा हर महीने ऑनलाइन अपने बेटे के खाते में ट्रांसफर कराया है।

मुंगेली। जिले के जरहागांव थाना क्षेत्र के ग्राम बरेला मेन रोड पर एक अगस्त की देर रात हुए सड़क हादसे में मुंगेली पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए तखतपुर नगर पालिका के मुख्य नगर पालिका अधिकारी (CMO) अमरेश सिंह को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है। यह वही मामला है, जिसमें ‘CMO (UAD) CG Government’ लिखी स्कोडा कार की टक्कर से दो लोगों की मौत हुई थी, जबकि गंभीर रूप से घायल तीसरे युवक का इलाज जारी है। पुलिस के मुताबिक, सीएमओ कांग्रेस जिलाध्यक्ष की जन्मदिन पार्टी से मुंगेली से तखतपुर लौट रहे थे, इस दौरान यह हादसा हुआ था।

गरियाबंद। छत्तीसगढ़ के गरियाबंद जिले में शिक्षा विभाग बड़ी कार्रवाई देखने को मिली है। मैनपुर विकासखंड के देवझर (अमली) स्कूल में शराब पार्टी करने वाले दोनों शिक्षकों को निलंबित कर दिया गया है।

जांजगीर-चांपा। छत्तीसगढ़ के जांजगीर चांपा से हत्या का एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है, जहां दो आरोपियों ने लिफ्ट लेकर लूट के इरादे से चौकीदार पर चाकू से हमला कर दिया, जिससे उसकी मौत हो गई। घटना के बाद पुलिस ने दोनों नाबालिग आरोपियों को हिरासत में ले लिया है।

दिनभर की प्रमुख खबरें पढ़ने नीचे दी गई लिंक पर क्लिक करें –

प्रदेशभर के पटवारी हड़ताल पर, पदोन्नति और वेतन विसंगति दूर करने की उठाई मांग

अमानत में खयानत का मामला, हेमचंद यादव यूनिवर्सिटी के कुलसचिव गिरफ्तार

CG News : CMO गिरफ्तार, कार की टक्कर से बाइक सवार दो लोगों की हुई थी माैत

स्कूल में शराब पार्टी पड़ी भारी: दोनों शिक्षक निलंबित, वीडियो वायरल होने पर शिक्षा विभाग ने की कार्रवाई

चौकीदार की हत्या: दो आरोपियों ने लिफ्ट लेकर की पैसों की मांग, नहीं देने पर चाकू मारकर उतारा मौत के घाट

कॉमनवेल्थ गेम्स में जीत का मिला इनाम: CM साय ने किया ऐलान, ज्ञानेश्वरी यादव बनेंगी डीएसपी, 30 लाख रुपये की प्रोत्साहन राशि भी मिलेगी

ज्ञानेश्वरी यादव ने लल्लूराम डॉट कॉम से की खास बातचीत, बोलीं- तिरंगा फहराने के लिए मैदान में उतरी थी, अब लक्ष्य गोल्ड मेडल

सूबेदार और उप निरीक्षक भर्ती परीक्षा-2024: CGPSC ने जारी किया संशोधित फाइनल मॉडल आंसर, 341 पदों पर होनी है भर्ती

ट्रेंडिंग गाने पर कांग्रेस नेताओं ने बनाया वीडियो, स्मार्ट मीटर को लेकर सरकार पर साधा निशाना

CG Crime : चाकू गोदकर उपसरपंच की हत्या, बाइक सवार चार बदमाशों ने वारदात को दिया अंजाम, मोबाइल और कैश लूटकर हुए फरार

खबर का असर : छुट्टी के दिन खुला सरकारी दफ्तर, स्कूल भवन के लिए 16 लाख रुपए स्वीकृत, ग्राउंड, शौचालय और पानी की भी होगी व्यवस्था

CG News : बाढ़ में बहे एक और मछुआरे का शव बरामद, लापता मासूम की तलाश जारी

नुक्कड़ से NMACC तक : संजय कुमार साहू की रंगयात्रा ने रचा नया इतिहास

सीएम साय ने दिव्यांगों को सहायक उपकरणों का किया वितरण, इंडोर स्टेडियम के जीर्णोद्धार के लिए की 7 करोड़ की घोषणा

छत्तीसगढ़ BJP के ‘बाबर की विरासत’ वाली पोस्ट पर बवाल, Gen-Z छात्रा ने दिया ऐसा जवाब कि वीडियो हो गया वायरल, विपक्षी नेताओं ने कहा- लेने के देने पड़ गए

केबल चोरों को ग्रामीणों ने दी सजा: रस्सी से बांधकर पीटा, फिर किया पुलिस के हवाले, देखें वीडियो

रेलवे ट्रैक पर मिला युवक का शव: ट्रेन से गिरकर मौत की आशंका, जांच में जुटी पुलिस

शोकसभा के नाम पर पूरे दिन सभी मामलों की सुनवाई टालना अनुचित, हाईकोर्ट ने आदेश किया रद्द

कॉमन करैत का आतंक: सो रहे शख्स को डसा, इलाज से पहले हुई मौत

CG Breaking News : बाल संप्रेक्षण गृह की सुरक्षा में चूक, खिड़की की ग्रील तोड़कर 8 नाबालिग फरार

मलेरिया का प्रकोप: स्वास्थ्य सेवाओं का अभाव, इलाज के लिए उफनती नदी पार करने को मजबूर ग्रामीण

CG News : यात्रियों से भरी बस और बोलेरो में टक्कर, कई लोग घायल

हाईकोर्ट में DGP का हलफनामा : जांच पूरी, लेकिन 1.45 लाख मामलों की क्लोजर रिपोर्ट दाखिल नहीं

रायपुर में 5 अगस्त को लगेगा रोजगार मेला, 137 पदों पर होगी भर्ती, 10वीं पास से लेकर आईटीआई, इंजीनियरिंग और नर्सिंग पास अभ्यर्थी कर सकेंगे आवेदन

रायपुर ग्रामीण पुलिस का विशेष अभियान: 600 से ज्यादा अवैध प्रवासी और किरायेदारों का सत्यापन, 6 संदेहियों से पूछताछ जारी

तेज रफ्तार कार पर युवकों का खतरनाक स्टंट, वायरल वीडियो पर अब तक कार्रवाई नहीं

Lalluram.Com के व्हाट्सएप चैनल को Follow करना न भूलें.
https://whatsapp.com/channel/0029Va9ikmL6RGJ8hkYEFC2H