Today’s Top News: बालोद। छत्तीसगढ़ के बालोद शहर के सिंचाई कॉलोनी क्षेत्र में युवती पर हुए एसिड अटैक के मामले का पुलिस ने महज 8 घंटे के भीतर खुलासा कर दिया है। पुलिस ने घटना के मास्टरमाइंड बताए जा रहे युवती के प्रेमी यश कुमार सोनकर और उसके दोस्त करण कुंजाम को गिरफ्तार किया है। पुलिस के मुताबिक, युवती का अन्य से अफेयर और शादी के लिए तैयार नहीं होने से नाराज यश ने करीब तीन महीने पहले ही एसिड अटैक की साजिश रची थी।

भानुप्रतापपुर। क्या नक्सलवाद पूरी तरह खत्म हो चुका है? यह सवाल एक बार फिर उठने लगा है। छत्तीसगढ़ में 31 मार्च 2026 को ‘नक्सल मुक्त’ घोषित किए जाने के बाद कांकेर जिले में सामने आई एक घटना ने सुरक्षा व्यवस्था को लेकर सवाल खड़े कर दिए हैं। लोहत्तर थाना क्षेत्र के ग्राम चेमल स्थित पुष्प स्टील लिमिटेड की लौह अयस्क खदान में अज्ञात तत्वों ने खड़ी मशीनों में आग लगा दी। घटना में तीन पोकलेन मशीनें जलकर बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। वहीं मौके से दो पर्चे भी मिले हैं, जिनमें खदान को नियमित रूप से संचालित करने और एक सप्ताह के भीतर मांगें मानने की बात लिखी गई है। पर्चों में ‘लाल सलाम’ भी लिखा हुआ है। हालांकि, पुलिस ने अभी तक इस घटना को नक्सली वारदात होने की आधिकारिक पुष्टि नहीं की है।
रायपुर। देश भर में मतदाता सूची से नाम हटाए जाने के आरोपों और विपक्षी दलों के भारी विरोध का सामना कर रहे मुख्य निर्वाचन आयुक्त (CEC) ज्ञानेश कुमार का छत्तीसगढ़ दौरा अचानक स्थगित हो गया है। वे भारत निर्वाचन आयोग के कई वरिष्ठ अधिकारियों के साथ 7 और 8 अक्टूबर को दो दिवसीय दौरे पर रायपुर आने वाले थे। लेकिन ऐन वक्त पर इस पूरे कार्यक्रम को रोक दिया गया है।
कवर्धा। छत्तीसगढ़ के कवर्धा जिले से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है, जहां मंदिर में दान के नाम पर दो आरोपी ज्वेलर्स से सोने के गहने लेकर फरार हो गए। सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरु कर दी है।
कवर्धा। जिले के नरोधी गांव से एक महिला को कथित तौर पर पेट्रोल डालकर जलाने की कोशिश का मामला सामने आया है. घटना में 26 वर्षीय लीला पाली गंभीर रूप से झुलस गईं. शरीर पर पीड़िता ने अपने ससुर रूप सिंह पाली और सास कुंती पाली पर घटान को अंजाम देने का गंभीर आरोप लगाया है. पुलिस ने शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है.
दिनभर की प्रमुख खबरें पढ़ने नीचे दी गई लिंक पर क्लिक करें –
विरोध प्रदर्शनों के बीच मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार का छत्तीसगढ़ दौरा टला, ECI ने बताई यह वजह
महिला को पेट्रोल डालकर जलाने की कोशिश : ससुर-सास पर गंभीर आरोप, पुलिस कार्रवाई को लेकर उठाए सवाल
तीन रोजगार सहायक बर्खास्त, वीबी-जी राम जी के काम में लापरवाही पर प्रशासन ने की कार्रवाई
BJP विधायक अनुज शर्मा का मोबाइल नंबर हैक, लोगों से की जा रही पैसों की मांग, MLA ने की ये अपील
राशन कार्ड में बड़ा फर्जीवाड़ा! लड़के को बना दिया लड़की, ऐसे नाम भी दर्ज जो इलाके में रहते ही नहीं
होटल के बाथरूम में छिपा रखा था स्पाई कैमरा, युवती की पड़ी नजर फिर… जांच में जुटी पुलिस
बस्तर में पहली बार होगा राष्ट्रीय सहकारिता सम्मेलन, देशभर के जुटेंगे अधिकारी
CG Crime : जेवर खरीदने के बहाने ज्वेलरी शॉप में चोरी, महाराष्ट्र के 5 आरोपी गिरफ्तार
घर कब रहता था खाली, पड़ोसन को थी पूरी खबर… मौका मिलते ही कर दिया बड़ा खेल, अब पहुंची सलाखों के पीछे
श्मशान घाट की जमीन पर अतिक्रमण, फसल बोने का आरोप, ग्रामीणों ने कलेक्टर से की शिकायत
रेल यात्रियों के लिए खुशखबरी: सप्ताह में दो दिन चलेगी अंबिकापुर-निजामुद्दीन एक्सप्रेस
CG High Court : क्या पंचायत कर्मचारी हैं पेंशन के हकदार? जानिए हाईकोर्ट का फैसला
पिकअप पलटने से खुला पशु तस्करी का राज: 2 गाड़ियों से 12 मवेशी जब्त, फरार आरोपियों की तलाश जारी
Lalluram.Com के व्हाट्सएप चैनल को Follow करना न भूलें.
https://whatsapp.com/channel/0029Va9ikmL6RGJ8hkYEFC2H

