Today’s Top News: महासमुंद. एलपीजी गैस गबन मामले ने प्रशासनिक और कारोबारी गठजोड़ की परतें खोल दी हैं. करीब डेढ़ करोड़ रुपये मूल्य की गैस के गबन, फर्जी दस्तावेज बनाने और शासन को आर्थिक नुकसान पहुंचाने के आरोप में पुलिस ने तत्कालीन खाद्य अधिकारी अजय यादव, गौरव गैस एजेंसी संचालक पंकज चंद्राकर और रायपुर के व्यवसायी मनीष चौधरी के खिलाफ गंभीर धाराओं में अपराध दर्ज किया है. पंकज चंद्राकर (भाजपा नेता) पूर्व राज्यमंत्री पूनम चंद्राकर के दामाद हैं.

रायपुर. मुख्यमंत्री निवास का घेराव करने वाले NSUI कार्यकर्ताओं पर बड़ी कार्रवाई की गई है. अज्ञात कार्यकर्ताओं पर सिटी कोतवाली थाने में NSUI दर्ज की गई है. प्रदर्शन के दौरान पुलिस और कार्यकर्ताओं के बीच हिंसक झड़प भी हुई थी. आरोप है कि लाठी-डंडों और पत्थरों से हमला किया गया, जिसमें करीब 10 पुलिसकर्मी घायल हुए. शासकीय कार्य में बाधा, शासकीय कर्मचारियों पर हमला समेत अन्य धाराओं के तहत एफआईआर कायम की गई है.

बिलासपुर: छत्तीसगढ़ की न्यायधानी बिलासपुर में एक दर्दनाक हादसा हुआ है, जहां अपनी मां के दशगात्र में नहाने गए युवक की तालाब में डूबने से मौत हो गई। परिवार में दो मौत से पूरे गांव में मातम पसर गया है। घटना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच शुरु कर दी है। यह घटना रतनपुर थाना क्षेत्र की है।

टुकेश्वर लोधी, आरंग. आरंग पुलिस ने पशु तस्करी के खिलाफ एक बड़ी कार्रवाई की है. पुलिस ने ग्राम गुल्लू और गुदगुदा के बीच संदिग्ध अवस्था में खड़े एक मालवाहक वाहन से 19 भैंस बरामद की हैं. आशंका जताई जा रही है कि इन मवेशियों को अवैध रूप से तस्करी के लिए ले जाया जा रहा था.

रायपुर: छत्तीसगढ़ के सक्ती जिले में हुए वेदांता पावर प्लांट हादसे पर सियासत तेज हो गई है। युवा कांग्रेस ने आज फैक्ट फाइंडिंग रिपोर्ट जारी करते हुए प्रेस कॉन्फ्रेंस की। उन्होने प्लांट के क्रियान्वयन में लापरवाही बरतने का आरोप लगाया है और पूरे प्रदेश के पावर प्लांट का सेफ्टी ऑडिट कराने की मांग की है।

दिनभर की प्रमुख खबरें पढ़ने नीचे दी गई लिंक पर क्लिक करें –

बिग ब्रेकिंग: डेढ़ करोड़ के एलपीजी घोटाले में पूर्व राज्यमंत्री के दामाद भाजपा नेता को पुलिस ने धरा…

LPG घोटाला : 92 मीट्रिक टन गैस की 80 लाख में डील, खाद्य अधिकारी ने 50 लाख लेकर किया खेल, पढ़ें पूरा खुलासा

मुख्यमंत्री निवास घेराव के दौरान शासकीय कार्य में बाधा का आरोप, NSUI कार्यकर्ताओं के खिलाफ FIR दर्ज

CG NEWS: मां के दशगात्र में नहाने गए युवक की तालाब में डूबने से मौत, गांव में पसरा मातम

लावारिस खड़े ट्रक से 19 भैंस बरामद, अंतरराज्यीय तस्करी की आशंका, जांच कर रही पुलिस

वेदांता पावर प्लांट हादसा पर सियासत: युवा कांग्रेस ने PC कर जारी की फैक्ट फाइंडिंग रिपोर्ट, लगाए कई गंभीर आरोप

बंगाल में सुवेंदु सरकार: CM साय ने कहा- TMC और ममता के कुशासन का हुआ अंत

CG Weather Update : छत्तीसगढ़ में यलो अलर्ट, गरज-चमक के साथ बारिश की चेतावनी, 50 किमी प्रति घंटा से चलेंगी हवाएं

तेंदूपत्ता तोड़ने वाला लड़का बना IFS अफसर, गरीबी नहीं रोक सकी हौसले की उड़ान, 4 बार मेन्स, 3 बार इंटरव्यू, देशभर में हासिल की 91वीं रैंक

करोड़ों का भवन खंडहर में तब्दील : स्वास्थ्य विभाग की उदासीनता उजागर, 2018 में तैयार 100 बिस्तरों का अस्पताल अब तक नहीं हो सका शुरू

Raipur में IPL के बाद इंटरनेशनल क्रिकेट का लगेगा तड़का, जिम्बाब्वे के खिलाफ भारतीय महिला क्रिकेट टीम खेलेगी 3 मैच

CG News: CMO चेंबर बना अखाड़ा, इंजीनियर ने साथियों के साथ एकाउंटेंट को जमकर पीटा, देखें वीडियो

कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष पद पर घमासान: विधायक पुरंदर मिश्रा ने साधा निशाना, कहा- कांग्रेस में एकता नहीं, इनके बीच आपस में लड़ाई

नाम ‘लक्ष्मी देवी भारद्वाज’ और पढ़ा रही थीं ‘हाले लुइया’! शिकायत पर डीईओ ने हेड मास्टर को किया निलंबित…

इंसानियत शर्मसार : गाय के साथ युवक ने किया कुकर्म, वीडियो वायरल होने पर मचा हड़कंप, आरोपी गिरफ्तार

CG Crime : डिजिटल अरेस्ट के नाम पर एक करोड़ से ज्यादा की साइबर ठगी, राजस्थान से दो आरोपी गिरफ्तार

बहन के घर जाने निकली महिला 3 बच्चों सहित लापता, 5 दिन बाद भी नहीं मिला सुराग, कलार समाज के पदाधिकारियों ने थाने पहुंच जताई नाराजगी

वन विभाग की कार्रवाई पर बवाल, बेघर परिवारों से मिलने पंडरीपानी पहुंचे आदिवासी कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष जनक राम ध्रुव, सरकार पर साधा निशाना

निलंबित होमगार्ड जवान ने किया सुसाइड: बैरक के बाथरूम में लगाई फांसी, जांच में जुटी पुलिस

सड़क किनारे पड़े मिले दो रहस्यमयी बॉक्स : इलाके में फैली दहशत, ‘काला जादू’ समझ जुट गई भीड़

Lalluram.Com के व्हाट्सएप चैनल को Follow करना न भूलें.
https://whatsapp.com/channel/0029Va9ikmL6RGJ8hkYEFC2H