MP TOP NEWS TODAY: मध्य प्रदेश (Madhya Pradesh) में आज बुधवार 17 जून को क्या कुछ खास रहा ? अगर आप से जरूरी खबरें छूट गई हैं तो लल्लूराम डॉट कॉम (Lalluram.com) पर एक क्लिक में पढ़ सकते हैं। आइए एक नजर डालते हैं अब तक की बड़ी खबरों पर…

दिग्विजय सिंह ने RSS और चंपत राय पर साधा निशाना

मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस के वरिष्ठ नेता दिग्विजय सिंह ने राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के पंजीकरण और उनकी कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल उठाए हैं। सीहोर पहुंचे दिग्विजय सिंह ने मीडिया से बातचीत के दौरान RSS और राम मंदिर ट्रस्ट के चंपत राय पर जमकर निशाना साधा। यहां पढ़ें पूरी खबर

29 IAS अफसरों के तबादले

मध्य प्रदेश सरकार ने आज 17 जून (बुधवार) को बड़ा प्रशासनिक फेरबदल करते हुए 29 आईएएस अधिकारियों के तबादले किए हैं। जारी आदेश में कई वरिष्ठ अधिकारियों को नई जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं, जबकि दो संभागों के आयुक्त भी बदल दिए गए हैं। आदेश के अनुसार, कर्मवीर शर्मा को भोपाल संभाग का नया आयुक्त नियुक्त किया गया है। वहीं, अब तक भोपाल संभाग के आयुक्त रहे संजीव सिंह को सचिव, खेल एवं युवा कल्याण विभाग की जिम्मेदारी सौंपी गई है। यहां पढ़ें पूरी खबर

 तराई के दौरान मिट्टी धंसने से सास-बहू की मौत

 राजगढ़। खिलचीपुर थाना क्षेत्र के बामन गांव में एक निर्माणाधीन कुएं की तराई करने उतरी सास-बहू की मलबे में दबने से मौत हो गई। कुएं की मिट्टी अचानक धंसने के कारण दोनों महिलाएं गहरे मलबे के नीचे दब गईं। प्रशासन द्वारा करीब 6 घंटे तक चलाए गए कड़े रेस्क्यू ऑपरेशन के बाद दोनों के शवों को बाहर निकाला जा सका। इस हादसे के बाद से पूरे गांव में मातम पसरा हुआ है। यहां पढ़ें पूरी खबर

MP में UCC पर सियासी बवाल

मध्य प्रदेश में सरकार यूनिफॉर्म सिविल कोड को लागू करने की तैयारी में जुट गई है। वहीं इसे लेकर अब सियासी बवाल शुरू हो गया है। कांग्रेस विधायक आरिफ मसूद ने सीएम डॉ. मोहन यादव के बयान पर पलटवार कर UCC के प्रावधानों का खुलकर विरोध किया है। यहां पढ़ें पूरी खबर

मीनाक्षी नटराजन मामले में NSUI पर गिरी गाज

मध्य प्रदेश कांग्रेस में अनुशासन और पार्टी गाइडलाइन्स को लेकर प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी अब पूरी तरह सख्त मूड में नजर आ रहे हैं। मंदसौर सीट से लोकसभा प्रत्याशी रहीं मीनाक्षी नटराजन के नामांकन रद्द होने के मामले में पार्टी के निर्देशों की अनदेखी करना छात्र संगठन NSUI को भारी पड़ गया है। जीतू पटवारी के कड़े रुख के बाद संगठन ने घोर आपत्ति जताते हुए NSUI के 22 जिलाध्यक्षों को कारण बताओ नोटिस जारी कर दिया है। यहां पढ़ें पूरी खबर

फिल्म निर्देशक आदित्य धर और अभिनेत्री यामी गौतम ने महाकाल के दर पर टेका मत्था

प्रसिद्ध फिल्म निर्देशक आदित्य धर एवं फिल्म अभिनेत्री यामी गौतम ने आज उज्जैन पहुंचककर ज्योतिर्लिंग भगवान श्री महाकालेश्वर के दर्शन किए। इस दौरान वे बड़े भावुक दिखाई दिए, इस अवसर पर श्री महाकालेश्वर मंदिर प्रबंध समिति की ओर से आदित्य धर एवं यामी गौतम का स्वागत एवं सत्कार किया गया। यहां पढ़ें पूरी खबर

दो दिवसीय दौरे पर खंडवा पहुंचेंगी राष्ट्रपति

देश की प्रथम नागरिक और राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु 18 जून को दो दिवसीय दौरे पर खंडवा जिले के ओंकारेश्वर पहुंचेंगी। राष्ट्रपति यहां भगवान ओंकारेश्वर ज्योतिर्लिंग और ममलेश्वर मंदिर में दर्शन-पूजन और आरती में शामिल होंगी। जबकि 19 जून को अंतर्राष्ट्रीय सिकल सेल दिवस के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में सहभागिता करेंगी। राष्ट्रपति के दौरे को देखते हुए जिला प्रशासन और पुलिस ने व्यापक सुरक्षा एवं यातायात व्यवस्था लागू की है। यहां पढ़ें पूरी खबर

हिंदू युवती के साथ महाकाल मंदिर पहुंचा ‘सरफराज

महाकालेश्वर मंदिर में चलित भस्म आरती के लिए लगी प्रवेश कतार में एक संदिग्ध युवक मिलने पर हंगामा खड़ा हो गया। बजरंग दल कार्यकर्ताओं ने युवक को पकड़कर उसकी पिटाई कर दी और महाकाल थाना पुलिस के सुपुर्द कर दिया। युवक की पहचान सरफराज शेख निवासी पुणे के रूप में हुई है जो एक हिंदू युवती के साथ वहां पहुंचा था। यहां पढ़ें पूरी खबर

शिक्षकों के लिए सिर दर्द बना ई अटेंडेंस

 MP Teacher E Attendance: मध्य प्रदेश में शिक्षकों की स्कूलों में मौजूदगी की जांच करने के लिए ई अटेंडेंस शुरू किया गया है। लेकिन इसकी तकनीकी खामियों ने उनकी मुश्किलें बढ़ा दी है। लोकेशन, और चेहरा न पहचानने जैसी कई समस्या आने के बाद शिक्षकों ने इसे लेकर शिकायत दर्ज कराई है। यहां पढ़ें पूरी खबर

करोड़ों का आसामी निकला निगम का सहायक स्वास्थ्य अधिकारी

जबलपुर नगर निगम का सहायक स्वास्थ्य अधिकारी करोड़ों का आसामी निकला। EOW के छापे में 2 करोड़ 82 लाख की अनुपातहीन संपत्ति उजागर हुई है। यह कार्रवाई आय से अधिक संपत्ति की शिकायत मिलने के बाद की गई है। शुरुआती जांच में अधिकारी के पास अकूत संपत्ति होने के दस्तावेज बरामद हुए हैं। फिलहाल ईओडब्ल्यू की टीम जांच पड़ताल में जुट हुई है। यहां पढ़ें पूरी खबर

Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m