न्यामुद्दीन अली, अनूपपुर। मध्यप्रदेश के अनूपपुर जिले के थाना जैतहरी के ग्राम डोड़ीपानी में बड़ा हादसा हो गया। 28 वर्षीय राम बिहारी राठौर खेत में ट्रैक्टर से जुताई कर रहा था। इसी दौरान खेत में मोड़ने के दौरान अनियंत्रित होकर ट्रैक्टर खेत के बगल में बने 7 फिट गड्ढे में गिर गया। इस हादसे में चालक की घटनास्थल पर ही दर्दनाक मौत हो गई।
7 फिट गड्ढे में गिरने से ट्रैक्टर पलट गया
थाना प्रभारी गोकुलानंद पाण्डेय ने बताया कि बुधवार की शाम ग्राम डोड़ीपानी अमन कुमार कोल ट्रैक्टर से रामबिहारी के खेत में जुताई कर रहा था इसी दौरान खेत में मोड़ने से अनियंत्रित होकर बगल में बने 7 फिट गड्ढे में गिरने से ट्रैक्टर पलट गया जिसके नीचे चालक दब गया जिससे मौके पर ही मृत्यु हो गई।
Datia by-election: कांग्रेस प्रत्याशी की बढ़ सकती हैं मुश्किलें, राज परिवार के महाराज गोविंद देव ने घनश्याम
पीएम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया
ग्रामीणों की सूचना पर जैतहरी पुलिस मौके में पहुंची। घटनास्थल का निरीक्षण कर शव को ट्रैक्टर नीचे से निकलवाया और पोस्टमार्टम के लिए जैतहरी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भेजा है। गुरुवार को पोस्टमार्टम उपरांत शव परिजनों को सौंप दिया जाएगा। पुलिस ने मामले को जांच में लिया है।

Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m

