रांची। रेल यात्रियों के लिए जरूरी खबर है। पूर्व मध्य रेलवे के दानापुर मंडल में नॉन इंटरलॉकिंग कार्य के चलते कई ट्रेनों का परिचालन प्रभावित रहेगा। रेलवे ने 6 ट्रेनों को अलग-अलग तारीखों में रद्द करने के साथ ही 10 ट्रेनों का रूट बदलने का फैसला किया है। वहीं श्रावणी मेला के दौरान यात्रियों की भीड़ को देखते हुए रांची-दुमका इंटरसिटी के समय में भी अस्थायी बदलाव किया गया है।

ये 6 ट्रेनें रहेंगी रद्द
18105 राउरकेला-जयनगर एक्सप्रेस — 1 और 3 अक्टूबर
18106 जयनगर-राउरकेला एक्सप्रेस — 2 और 4 अक्टूबर
18119 टाटानगर-जयनगर एक्सप्रेस — 2 अक्टूबर
18120 जयनगर-टाटानगर एक्सप्रेस — 3 अक्टूबर
18629 रांची-गोरखपुर एक्सप्रेस — 25 सितंबर और 2 अक्टूबर
18630 गोरखपुर-रांची एक्सप्रेस — 26 सितंबर और 3 अक्टूबर
10 ट्रेनों का बदला गया रूट

नॉन इंटरलॉकिंग कार्य के कारण कई ट्रेनों को निर्धारित मार्ग के बजाय परिवर्तित रूट से चलाया जाएगा।

17005 हैदराबाद-रक्सौल एक्सप्रेस 24 सितंबर और 1 अक्टूबर को किऊल-मुंगेर-बरौनी होकर चलेगी, जबकि 17006 रक्सौल-हैदराबाद एक्सप्रेस 27 सितंबर और 4 अक्टूबर को बरौनी-मुंगेर-किऊल होकर चलेगी।

17007 चर्लपल्ली-दरभंगा एक्सप्रेस 26 और 29 सितंबर को किऊल-मुंगेर-बरौनी होकर तथा 17008 दरभंगा-चर्लपल्ली एक्सप्रेस 25 सितंबर और 2 अक्टूबर को बरौनी-मुंगेर-किऊल होकर चलेगी।

18621 पटना-हटिया एक्सप्रेस 3 अक्टूबर को बख्तियारपुर-बिहार शरीफ-शेखपुरा-किऊल-झाझा होकर चलेगी। वहीं 18622 हटिया-पटना एक्सप्रेस 22, 25, 27, 29 सितंबर और 2 अक्टूबर को झाझा-किऊल-शेखपुरा-बिहार शरीफ-बख्तियारपुर होकर चलेगी।

18625 पूर्णिया कोर्ट-हटिया एक्सप्रेस और 18626 हटिया-पूर्णिया कोर्ट एक्सप्रेस 2, 3 और 4 अक्टूबर को परिवर्तित मार्ग से चलेंगी।

इसके अलावा 15027 संबलपुर-गोरखपुर एक्सप्रेस 25 सितंबर से 3 अक्टूबर तक किऊल-मुंगेर-बरौनी होकर और 15028 गोरखपुर-संबलपुर एक्सप्रेस 26 सितंबर से 4 अक्टूबर तक बरौनी-मुंगेर-किऊल होकर चलेगी।

रांची-दुमका इंटरसिटी दो घंटे देरी से चलेगी

श्रावणी मेला के दौरान जसीडीह स्टेशन पर यात्रियों की भीड़ और ट्रेनों की बंचिंग को देखते हुए 13320 रांची-दुमका इंटरसिटी एक्सप्रेस के समय में भी अस्थायी बदलाव किया गया है।

ट्रेन 29 अगस्त 2026 तक रांची स्टेशन से अपने निर्धारित समय से दो घंटे देरी से रवाना होगी।रेलवे ने यात्रियों से अपील की है कि यात्रा से पहले अपनी ट्रेन के परिचालन, रूट और समय की ताजा जानकारी जरूर जांच लें।