बहराइच। जिले के हुज़ूरपुर थाना क्षेत्र के निबुईकला गांव में बच्चों के बीच खेल के दौरान हुई मारपीट एक परिवार के लिए दर्दनाक हादसा बन गई। देखते ही देखते आंखों के सामने एक परिवार के घर का चिराग बुझ गया।
घटना को लेकर कार्रवाई की मांग
जानकारी के अनुसार, 10 वर्षीय सरवर आलम अपने साथियों के साथ खेल रहा था, तभी किसी बात को लेकर बच्चों में विवाद हो गया और मारपीट होने लगी। इस दौरान घायल हुए सरवर की हालत बिगड़ने पर परिजन उसे अस्पताल ले गए, जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। घटना से परिवार में कोहराम मच गया।
READ MORE: ‘भाजपा सरकार में किसान परेशानी में…’, अखिलेश ने बोला हमला, कहा- इनके राज में खेती करना मुश्किल हो गया
घटना की सूचना मिलते ही बहराइच पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस ने बताया कि मामले की जांच-पड़ताल शुरू कर दी है। मृतक के परिजनों ने घटना को लेकर कार्रवाई की मांग की है।

