UP Police Transfer: उत्तर प्रदेश सरकार ने पुलिस विभाग में बड़े स्तर पर फेरबदल करते हुए 206 पीपीएस अफसरों के तबादले किए हैं। लखनऊ में तैनात करीब एक दर्जन डिप्टी एसपी को भी बदला गया है। वहीं, तीन पीसीएस अफसरों के भी तबादले कर दिए गए हैं।

सीओ संदीप वर्मा का तबादला

कासगंज में तैनात सीओ संदीप वर्मा का तबादला मेरठ मंडल में मंडलाधिकारी पद पर किया गया है, जबकि शाहिदा नसरीन को सहायक पुलिस आयुक्त के रूप में लखनऊ भेजा गया है। शासन ने बदायूं सदर सर्किल के सीओ रजनीश उपाध्याय (UP Police Transfers) को कासगंज में नई तैनाती दी है। लखनऊ में तैनात सतीश कुमार राय को मेरठ में पीएसी की छठवीं वाहिनी भेजा गया है।

READ MORE: ‘पुष्पा’ बनने चले थे! पुलिस को गच्चा देने के लिए तस्करों ने लगाया गजब का जुगाड़, खाकी ने 61 लाख की जब्त की अवैध बीयर

वहीं, मुरादाबाद रेलवे में तैनात सीओ दुर्गेश मिश्रा क को भी कासगंज जनपद भेजा गया है।प्रदेश स्तर पर हुए इस व्यापक तबादला अभियान को पुलिस व्यवस्था को अधिक प्रभावी और मजबूत बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम माना (UP Police Transfers) जा रहा है। मुख्यमंत्री सुरक्षा से वाराणसी कमिश्नरेट भेजे गए राजेश कुमार सिंह को अब लखनऊ कमिश्नरेट में तैनाती दी गई है।

देखें लिस्ट:-