वडोदरा: आगामी दुर्गा पूजा और दीपावली के त्योहारों के दौरान यात्रियों की बढ़ती भीड़ और अतिरिक्त मांग को ध्यान में रखते हुए वडोदरा मंडल से पांच जोड़ी फेस्टिवल स्पेशल ट्रेनें चलाने का निर्णय लिया गया है। विशेष किराए पर संचालित होने वाली इन ट्रेनों से उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, तेलंगाना और पश्चिम बंगाल की ओर यात्रा करने वाले लोगों को काफी राहत मिलेगी।
मंडल प्रशासन द्वारा जारी जानकारी के अनुसार, इन ट्रेनों का संचालन अलग-अलग प्रमुख रूटों पर किया जाएगा:
- प्रतापनगर–मऊ स्पेशल (09195/09196): प्रतापनगर से शनिवार शाम 4 बजे रवाना होकर अगले दिन शाम 6 बजे मऊ पहुंचेगी। वापसी में मऊ से रविवार रात 11:25 बजे चलकर मंगलवार तड़के 3:15 बजे प्रतापनगर पहुंचेगी।
- प्रतापनगर–लालकुआं स्पेशल (09119/09120): प्रतापनगर से रविवार शाम 5 बजे चलकर अगले दिन दोपहर 12:45 बजे लालकुआं पहुंचेगी। वापसी में लालकुआं से सोमवार दोपहर 3:50 बजे चलकर मंगलवार सुबह 11:30 बजे वापस आएगी।
- प्रतापनगर–चर्लपल्ली स्पेशल (07088/07087): प्रतापनगर से रविवार रात 7:50 बजे रवाना होकर अगले दिन रात 8:30 बजे चर्लपल्ली पहुंचेगी। वापसी में चर्लपल्ली से शनिवार शाम 4 बजे चलकर अगले दिन शाम 5:50 बजे प्रतापनगर पहुंचेगी।
- वडोदरा/प्रतापनगर–कोलकाता स्पेशल (03110/03109): वडोदरा से गुरुवार शाम 4:15 बजे चलकर शनिवार रात 12:05 बजे कोलकाता पहुंचेगी। वापसी में कोलकाता से मंगलवार सुबह 8 बजे रवाना होकर बुधवार रात 11:40 बजे प्रतापनगर पहुंचेगी।
- वडोदरा–गोरखपुर स्पेशल (09111/09112): वडोदरा से सोमवार शाम 7 बजे रवाना होकर अगले दिन सुबह 11:30 बजे गोरखपुर पहुंचेगी। वापसी में गोरखपुर से बुधवार सुबह 5 बजे चलकर अगले दिन सुबह 8:35 बजे वडोदरा पहुंचेगी।
ये ट्रेनें रतलाम, कोटा, आगरा कैंट, प्रयागराज, कानपुर, सूरत और पुणे जैसे देश के प्रमुख स्टेशनों पर ठहराव लेंगी। फेस्टिवल स्पेशल ट्रेनों की शुरुआत से त्योहारों के दौरान घर जाने वाले रेल यात्रियों की राह बेहद आसान हो जाएगी।
Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m
मनोरंजन की बड़ी खबरें पढ़ने के लिए करें क्लिक
छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
उत्तर प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें

