संजीव शर्मा, कोंडागांव। राज्यसभा सांसद फुलोदेवी नेताम का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में सांसद अपने गृह ग्राम में आयोजित एक पारिवारिक विवाह समारोह में पारंपरिक लोकगीतों की धुन पर नृत्य करती नजर आ रही हैं।

राजनीतिक व्यस्तताओं के बीच जब जनप्रतिनिधि अपने परिवार और समाज के बीच पहुंचते हैं, तो उनका एक अलग और सहज रूप देखने को मिलता है। ऐसा ही नजारा कोंडागांव जिले में देखने को मिला, जहां राज्यसभा सांसद फुलोदेवी नेताम अपने गृह ग्राम में आयोजित एक शादी समारोह में शामिल होने पहुंचीं।

समारोह के दौरान उन्होंने स्थानीय महिलाओं और ग्रामीणों के साथ पारंपरिक लोकगीतों की धुन पर जमकर नृत्य किया। सांसद का यह आत्मीय और सहज अंदाज लोगों को काफी पसंद आ रहा है। सांसद के ग्रामीण संस्कृति से जुड़े इस रूप का वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है।

देखिये सांसद फुलोदेवी नेताम के नृत्य का वीडियो –

Lalluram.Com के व्हाट्सएप चैनल को Follow करना न भूलें.
https://whatsapp.com/channel/0029Va9ikmL6RGJ8hkYEFC2H