पानीपत, प्रवीण भारद्वाज। सोशल मीडिया पर वायरल होने की चाहत एक युवक को भारी पड़ गई। पानीपत में एक युवक ने फ्लाईओवर से जीटी रोड पर चल रहे वाहनों के ऊपर नोटों की बरसात कर दी, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गया। वीडियो सामने आने के बाद पुलिस ने मामले का संज्ञान लेते हुए युवक के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।
जानकारी के अनुसार बंटी नामक युवक ने वायरल वीडियो बनाने के उद्देश्य से पानीपत फ्लाईओवर से नीचे गुजर रहे वाहनों पर नोट फेंके। इस दौरान सड़क पर चल रहे वाहन चालकों का ध्यान भटक सकता था और बड़ा हादसा भी हो सकता था।

डीएसपी मुख्यालय सतीश वत्स ने बताया कि जीटी रोड जैसी व्यस्त सड़क पर इस तरह की हरकत बेहद खतरनाक है। वीडियो की जांच के बाद आरोपी युवक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है। उन्होंने कहा कि युवक की गिरफ्तारी के लिए कार्रवाई की जा रही है और जल्द ही उसे गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
पुलिस अधिकारियों का कहना है कि सोशल मीडिया पर लोकप्रियता हासिल करने के लिए कानून और सार्वजनिक सुरक्षा से खिलवाड़ करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
- हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला: शादी करना या न करना पूरी तरह व्यक्तिगत अधिकार, परिवार नहीं बना सकता दबाव
- गुरु पुष्य योग से खुलेगा भाग्य का द्वार, इन 4 राशियों पर बरसेगी धन-समृद्धि …
- पेपर लीक से लेकर महंगाई तक, सहरसा में राजद ने घेरी सरकार, विधायक गौतम कृष्ण ने साधा निशाना
- कहीं लव का लफड़ा तो नहीं! पेड़ पर फांसी के फंदे से लटकी मिली किशोरी की लाश, आधी रात घर से हुई थी गायब
- कोरिया कटगोड़ी हत्याकांड अपडेट: लल्ला सिंह और वीरू के बाद नागेंद्र ने तोड़ा दम, सीबीआई जांच की उठी मांग…
