बहादुरगढ़। हरियाणा के बहादुरगढ़ सिविल अस्पताल की स्पेशल न्यूबॉर्न केयर यूनिट यानी एसएनसीयू (SNCU) में नियमों की जमकर धज्जियां उड़ाई गईं। यहां भर्ती नवजातों के बीच ही एक डॉक्टर के प्रमोशन की खुशी में पिज्जा और गोल-गप्पे की पार्टी मनाई गई। इसका 54 सेकेंड का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें डॉक्टर और नर्सिंग स्टाफ पार्टी करते हुए साफ दिख रहे हैं।

वार्ड इंचार्ज भी शामिल
वायरल हो रहे वीडियो में करीब 20 लोगों की भीड़ दिखाई दे रही है। इसमें डॉक्टर और मेल-फीमेल स्टाफ शामिल हैं। वीडियो की शुरुआत में डॉ. जीतांशु खुद स्टाफ को पिज्जा परोसती दिख रही हैं। वहीं, कुछ नर्सें कटोरियों में गोल-गप्पे बांट रही हैं। सूत्रों का कहना है कि पार्टी की मेजबानी उन्हीं डॉक्टर ने की जिनका प्रमोशन हुआ है। सबसे हैरानी की बात यह है कि इस दौरान वार्ड के इंचार्ज डॉ. अभिभूषण भी वहां मौजूद थे और कुर्सी पर बैठकर खाना खा रहे थे।
प्रशासन ने शुरू की जांच
अस्पताल के संवेदनशील वार्ड में हुई इस पार्टी ने कई सवाल खड़े कर दिए हैं। प्रशासन ने मामले की गंभीरता को देखते हुए विभागीय जांच शुरू कर दी है। जांच में यह पता लगाया जा रहा है कि क्या उस समय वार्ड में नवजात बच्चे भर्ती थे। इसके अलावा, क्या अस्पताल में संक्रमण से बचाव के नियमों का पालन किया गया या नहीं।
साथ ही, यह भी देखा जा रहा है कि बिना अनुमति के वार्ड के अंदर पार्टी के लिए किसने हरी झंडी दी थी। वीडियो में एक नर्स को पूरे घटनाक्रम की रिकॉर्डिंग करते हुए भी देखा जा सकता है।
- Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
- https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m
- हरियाणा की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- उत्तर प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- लल्लूराम डॉट कॉम की खबरें English में पढ़ने यहां क्लिक करें
- खेल की खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
- मनोरंजन की बड़ी खबरें पढ़ने के लिए करें क्लिक

