उत्तरकाशी. जिले में रफ्तार का कहर देखने को मिला है. तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर गहरी खाईं में जा गिरी. घटना में कार सवार 2 लोगों की मौत हो गई. वहीं 3 गंभीर रूप से घायल हुए हैं. हादसे के बाद मौके पर हड़कंप मच गया. पुलिस ने घायलों को इलाज के लिए भिजवाया.

इसे भी पढ़ें- मुख्यमंत्री जी सिर्फ…धामी सरकार पर बरसे गणेश गोदियाल, बेरोजगारी, पेपर लीक, भ्रष्टाचार और महंगाई के मुद्दे पर घेरा

बता दें कि घटना गंगोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग पर उस वक्त घटी, जब 5 लोग कार में सवार होकर गंगोत्री से उत्तरकाशी की ओर आ रहे थे. इसी दौरान कार अनियंत्रित हुई और सीधे 80 फीट गहरी खाईं में समाई. वहीं हादसा होता देख राहगीरों ने पुलिस को जानकारी दी. जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और रेस्क्यू अभियान चलाते हुए बाहर निकाला.

इसे भी पढ़ें- देवभूमि में उमड़ा आस्था का सैलाब, 25 लाख से ज्यादा श्रद्धालुओं ने किए दर्शन, केदारनाथ पहुंचे सबसे ज्यादा भक्त

उसके बाद सभी घायलों को एंबुलेंश की मदद से अस्पताल भिजवाया. वहीं 2 मृतकों की लाश को पीएम के लिए भेजा है, जिनकी पहचान लक्ष्मी दामोदर रामटेककर (67) और दामोदर हरीराम जी रामटेककर (77) के रूप में हुई है. पुलिस घटना के पीछे की वजह का पता लगाने की कोशिश में जुट गई है.