हिसार। हरियाणा के हिसार की शिव कॉलोनी में हुए सनसनीखेज हत्याकांड में एक नया और बेहद चौंकाने वाला खुलासा सामने आया है। जिंदल फैक्टरी की दीवार के पास रहने वाले एक ई-रिक्शा चालक ने अपनी जिस साथी की चाकुओं से गोदकर बेरहमी से हत्या कर दी थी, वह असल में उसकी लिव इन पार्टनर नहीं बल्कि पत्नी थी।
पुलिस की पूछताछ में आरोपी ने कबूल किया है कि उसने साल 2022 में ही मृतका पूजा के साथ प्रेम विवाह कर लिया था। पति की इस खौफनाक कहानी को सुनकर खुद पुलिस अधिकारी भी हैरान रह गए हैं।
समझाने पर दी गालियां, तो मार डाला
पकड़े गए आरोपी गौरव ने पुलिस के सामने अपना जुर्म कबूल करते हुए हत्या की पूरी वजह बताई है। उसने बताया कि उसकी पत्नी पूजा का किसी अन्य व्यक्ति के साथ प्रेम प्रसंग चल रहा था। वह घर में रहते हुए भी कई-कई घंटों तक फोन पर उस अनजान शख्स से बातें करती रहती थी। गौरव का आरोप है कि उसने इस बात को लेकर पूजा को कई बार प्यार से समझाया और मना किया, लेकिन वह अपनी हरकतों से बाज नहीं आई।
हत्या वाली रात भी इसी बात को लेकर दोनों के बीच जमकर झगड़ा हुआ। इस दौरान पूजा ने उसे गालियां देना शुरू कर दिया, जिससे उसका गुस्सा बेकाबू हो गया और उसने पास रखे चाकू से ताबड़तोड़ वार कर पूजा को मौत के घाट उतार दिया।
कत्ल के बाद खुद थाने पहुंचा आरोपी
आरोपी गौरव ने पुलिस को वारदात वाली पूरी रात की कहानी सिलसिलेवार तरीके से बताई है। उसने बताया कि कत्ल करने के बाद वह कमरे का ताला बंद करके सीधा रेलवे स्टेशन भाग गया था। लेकिन वहां पहुंचने के बाद उसे अपनी गलती का अहसास हुआ। उसने भागने का इरादा छोड़ दिया और रेलवे स्टेशन से एक ऑटो बुक करके सीधे पड़ाव पुलिस चौकी पहुंच गया। पुलिस के सामने सरेंडर करते हुए गौरव ने कहा कि उसने कुछ गलत नहीं किया है, इसलिए वह कानून से भागना नहीं चाहता था।
खून से लथपथ हालत में मिला शव
आरोपी के खुद पुलिस चौकी पहुंचकर जुर्म कबूल करने के बाद पुलिस की टीम तुरंत हरकत में आई। पुलिस आरोपी गौरव को साथ लेकर शिव कॉलोनी में स्थित उसके किराए के कमरे पर पहुंची। पुलिस ने जब आरोपी की निशानदेही पर कमरे का ताला खोला, तो अंदर का नजारा देखकर सबकी रूह कांप गई। कमरे के अंदर पूजा का शव पूरी तरह से खून से लथपथ हालत में फर्श पर पड़ा हुआ था। पुलिस ने तुरंत शव को कब्जे में लेकर जांच के लिए भेज दिया है और मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।
यह भी पढ़े : पीएम मोदी ने मेलोनी को Melody Toffee गिफ्ट दी, खुशी से झूम उठी इटली की प्रधानमंत्री
- Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
- https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m
- हरियाणा की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- उत्तर प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- लल्लूराम डॉट कॉम की खबरें English में पढ़ने यहां क्लिक करें
- खेल की खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
- मनोरंजन की बड़ी खबरें पढ़ने के लिए करें क्लिक

