अमृतसर. पंजाब में कोहरे को लेकर येलो अलर्ट जारी किया गया है। कई इलाकों में दृश्यता 50 मीटर से कम हो सकती है। तापमान में ज्यादा बदलाव नहीं होगा, लेकिन आने वाले दिनों में इसमें हल्की वृद्धि हो सकती है। मौसम विभाग के अनुसार, आज एक नया पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय हो रहा है, जिससे मौसम में बदलाव देखने को मिलेगा।
मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार, अमृतसर, तरनतारन, कपूरथला, जालंधर, लुधियाना, संगरूर, पटियाला और मलेरकोटला में घने कोहरे की संभावना है, जिसके कारण येलो अलर्ट जारी किया गया है। साथ ही, मालवा क्षेत्र के कुछ इलाकों में बारिश होने की भी संभावना जताई गई है।
पश्चिमी विक्षोभ रहेगा सक्रिय
1 फरवरी से पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय है, जो चक्रवाती रूप में पाकिस्तान क्षेत्र में बना हुआ है। इसके अलावा, एक अन्य परिसंचरण राजस्थान सीमा पर मौजूद है। इसी वजह से राज्य में कोहरे का असर देखने को मिल रहा है।
मौसम विभाग के मुताबिक, नया पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय हो रहा है, जिसके प्रभाव से 5 फरवरी तक जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में बारिश और बर्फबारी की संभावना है। वहीं, मैदानी इलाकों में 4 और 5 फरवरी को बारिश हो सकती है।

पंजाब के प्रमुख शहरों का मौसम पूर्वानुमान
- अमृतसर : सुबह कोहरा रहेगा, बाद में बादल छाए रहेंगे। तापमान 10 से 19 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने की संभावना है।
- जालंधर : सुबह घना कोहरा रहेगा, फिर बादल छाए रहेंगे। तापमान 9 से 20 डिग्री सेल्सियस के बीच रह सकता है।
- लुधियाना : सुबह कोहरा रहेगा, बाद में बादल छाए रहेंगे। तापमान 9 से 18 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने की उम्मीद है।
- पटियाला : सुबह कोहरा रहेगा, बाद में बादल छाने और बारिश होने की संभावना है। तापमान 10 से 22 डिग्री सेल्सियस के बीच रह सकता है।
- मोहाली : सुबह कोहरा रहेगा, बाद में बादल छाने और बारिश होने की संभावना है। तापमान 9 से 23 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने की उम्मीद है।
- काल बनकर दौड़ा ट्रक : एक ही परिवार के 2 लोगों की मौत, शादी से लौटने के दौरान आरंग-खरोरा मार्ग पर हुआ हादसा
- बड़ा हादसा टलाः NCL खदान में कार्यरत ड्रैगलाइन मशीन में लगी आग, ऑपरेटर ने कूदकर बचाई जान, इधर सड़क पर जेसीबी मशीन धू-धूकर जल गई
- दिल्ली के दो मेट्रो स्टेशनों के नाम बदले, राज्य नामकरण प्राधिकरण की सिफारिश के बाद फैसला
- एंटी-नक्सल ऑपरेशन को लेकर शुरू हुई अहम बैठक, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह की अगुवाई में बन रहा ‘मार्च 2026’ के लक्ष्य को हासिल करने का एक्शन प्लान…
- आगे घोड़ी पर दूल्हा राजा, पीछे 10-12 बैलगाड़ियां: विदिशा में बैलगाड़ी बारात बनी आकर्षण का केंद्र

