हेमंत शर्मा, इंदौर। इंदौर के महात्मा गांधी मेमोरियल मेडिकल कॉलेज में कैंसर रिसर्च के लिए खरीदी जाने वाली 8 करोड़ रुपये की नेक्स्ट जनरेशन सीक्वेंसिंग मशीन की खरीद प्रक्रिया विवादों में घिर गई है। आरोप है कि मेडिकल कॉलेज में पहले से पुरानी NGS मशीन मौजूद होने के बावजूद उसे छिपाकर नई मशीन की खरीद का प्रस्ताव भेजा गया। इस मामले की विस्तृत जांच रिपोर्ट अब प्रदेश के मुख्य सचिव की टेबल पर पहुंच चुकी है।
ये भी पढ़ें: मेडिकल कॉलेज में पौने दो करोड़ का घोटाला: छात्रों से पूरी फीस ली लेकिन खाते में जमा नहीं किए, 5 कर्मचारियों पर FIR
18 अगस्त को मिली थी प्रशासनिक स्वीकृति
कॉलेज में पहले से NGS मशीन उपलब्ध होने के बाद भी प्रशासनिक स्तर पर जानकारी छुपाते हुए करीब 8 करोड़ रुपये का नया प्रस्ताव तैयार किया गया। आरोप है कि केंद्र सरकार से बजट मंजूर होने के बावजूद राज्य शासन से अलग से 8 करोड़ रुपये की राशि मंजूर कराई गई।
जांच रिपोर्ट में दावा किया गया है कि नई मशीन की खरीद प्रक्रिया, उसकी वास्तविक उपयोगिता, आवश्यक दस्तावेज और लाइसेंस संबंधी जानकारियों को लेकर गंभीर लापरवाही बरती गई है।
ये भी पढ़ें: राज्यमंत्री के गृह क्षेत्र में जान जोखिम में डाल स्कूल जाने को मजबूर 100 मासूम! उफनती नदी पार करने का खौफनाक वीडियो वायरल
लगभग एक महीने पहले सबमिट की गई इस जांच रिपोर्ट के बाद अब मुख्य सचिव के सामने पूरा मामला है, और जल्द ही इस पर बड़ी कार्रवाई की संभावना जताई जा रही है।
Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m

