Rajasthan News: शिक्षा एवं पंचायती राज मंत्री मदन दिलावर ने रविवार को आरटीई के माध्यम से प्राइवेट स्कूल में अपने बच्चे को प्रवेश कराने के इच्छुक अभिभावकों को बड़ी राहत देते घोषणा की है कि अब आरटीई में प्रवेश के लिए वार्डको इकाई नहीं माना जाएगा।

अब जिले को इकाई मान प्रवेश आवेदन लिए जाएंगे। यानी संपूर्ण जिले में किसी भी विद्यालय में प्रवेश लेने के लिए उसे जिले का निवासी आवेदन कर सकता है। गौर तलब है कि अभी तक आरटीई में प्रवेश के लिए उसी वार्ड के लोग आवेदन कर सकते थे जिस वार्ड में वह विद्यालय हो। वार्ड के बाहर स्थित विद्यालयों में प्रवेश के लिए अभिभावकों को वरीयता नहीं मिलती थी। जिसके चलते कई बार बच्चे अच्छे विद्यालय में प्रवेश लेने से वंचित रह जाते थे।
शिक्षा मंत्री ने अब पूरे जिले को इकाई मानकर प्रवेश देने की प्रक्रिया शुरू करने से जिले के सभी इच्छुक विद्यार्थी अभिभावक अपनी पसंद अनुसार पूरे जिले के किसी भी स्कूल में प्रवेश के लिए आवेदन कर सकेंगे।
शिक्षा मंत्री ने कहा की बच्ची का हित हमारे लिए सर्वोपरि है। शिक्षा एवं पंचायती राज मंत्री मदन दिलावर आज यहां अपने दो दिवस के जोधपुर प्रवास के दौरान एक निजी होटल में आयोजित स्कूल शिक्षा परिवार के नव वर्ष में मिलन समारोह में निजी स्कूल संचालकों को संबोधित कर रहे थे।
पढ़ें ये खबरें
- भागलपुर में दो पक्षों के बीच हिंसक झड़प, कई लोग लहूलुहान, जमकर चले लाठी-डंडे और पिस्तौल के बट, अस्पताल पहुंचे 2 परिवार
- नवरात्रि पर झंडेवालान माता मंदिर दर्शन के लिए दिल्ली पुलिस ने जारी की ट्रैफिक एडवाइजरी, जान लें रूट डायवर्जन
- भागलपुर में भीषण सड़क हादसा, अनियंत्रित ट्रैक्टर ने बाइक सवार 4 दोस्तों को रौंदा, एक की मौत
- सोनारपट्टी में छापेमारी, चोरी के जेवर गलाकर पहचान मिटाने वाले दो दुकानदार पुलिस की गिरफ्त में
- रामकृष्ण हॉस्पिटल में तीन सफाई कर्मियों की मौत : पूर्व सीएम भूपेश बघेल ने कहा – यह छोटी घटना नहीं, दोषियों पर हो सख्त कार्रवाई…
