अशोक कुमार जायसवाल, चंदौली. इलिया थाना पुलिस को अपराध नियंत्रण की दिशा में एक बड़ी सफलता मिली है. पुलिस ने गौ-तस्करी के मामलों में लंबे समय से वांछित चल रहे 25 हजार रुपये के इनामी अपराधी को गिरफ्तार कर लिया है. पकड़ा गया आरोपी 24 वर्षीय छोटू उर्फ धर्मेंद्र यादव है, जो प्रयागराज जनपद के हंडिया थाना क्षेत्र का निवासी बताया जा रहा है.
इसे भी पढ़ें- कानून का मजाक बना रखा है! बेखौफ होकर चोर-उचक्के दे रहे वारदातों को अंजाम, व्यापारी का पैसों से भरा बैग ले उड़ा शातिर
बता दें कि इलिया थाना पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर थाना क्षेत्र के बनारसिया माइनर इलाके से उसे गिरफ्तार किया. गिरफ्तारी के बाद पुलिस ने आरोपी को विधिक कार्रवाई करते हुए न्यायालय भेज दिया है. थाना प्रभारी ने बताया कि जिले में गौ-तस्करी के खिलाफ लगातार अभियान चलाया जा रहा है और इस तरह की कार्रवाइयों से अपराधियों में भय का माहौल है. आगे भी वांछित अपराधियों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई जारी रहेगी.
इसे भी पढ़ें- ‘हर तरह के नशे के खिलाफ सरकार को…’,UP में कैंसर के बढ़ते केस पर अखिलेश यादव ने जताई चिंता, सरकार से कर दी बड़ी मांग
पुलिस के अनुसार आरोपी के खिलाफ गौ-तस्करी और पशु क्रूरता अधिनियम समेत विभिन्न धाराओं में आधा दर्जन से अधिक मुकदमे दर्ज हैं. वह काफी समय से फरार चल रहा था, जिस पर पुलिस ने 25 हजार रुपये का इनाम घोषित किया था.
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- उत्तर प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- लल्लूराम डॉट कॉम की खबरें


