लखीमपुर खीरी. जिले में एक भीषण सड़क हादसा हुआ है. जहां एक तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने कार को ठोकर मार दी. घटना में पति-पत्नी समेत 3 लोगों की मौत हो गई. वहीं 3 लोग घायल हुए हैं. घटना के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई. हादसे की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को इलाज के लिए अस्पताल भिजवाया. पुलिस घटना की जांच कर रही है.
इसे भी पढ़ें- पतंग उड़ाने वालों सावधान हो जाओ! अब चाइनीज मांझे से होने वाली मौत हादसा नहीं, हत्या मानी जाएगी, सरकार ने अपनाया सख्त रुख
बता दें कि घटना गोला क्षेत्र में नेशनल हाइवे पर जलालपुर मोड़ के पास उस वक्त घटी, जब एक कार में 6 लोग सवार होकर किसी कार्यक्रम में शामिल होने के लिए बहराइच जा रहे थे. इसी दौरान एक अज्ञात वाहन ने कार को ठोकर मार दी. घटना इतनी भयानक थी कि पति-पत्नी औऱ कार चालक की मौके पर ही मौत हो गई. वहीं हादसा होता देख आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और घटना की जानकारी पुलिस को दी.
इसे भी पढ़ें- ये क्या बात हुई? राशन कार्ड में नाम जोड़ने की मांग पर कर्मचारी का गैर जिम्मेदाराना बयान, कहा- लक्ष्य पूरा हो चुका है, दूसरी ओर पैसे लेकर हो रहा खेल
घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची तो सभी लोग कार में फंसे मिले. पुलिस ने कटर से काटकर सभी को कार से बाहर निकाला. घायलों को पुलिस ने तत्काल इलाज के लिए जिला अस्पताल भिजवाया. घटना में मृतकों की पहचान सुनील सिंह, पत्नी सुधा सिंह और चालक संतोष सिंह की मौत हो गई. पुलिस ने मृतकों की लाश का पंचनामा कर पीएम के लिए भेजा है. घटना की जांच की जा रही है. जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी.
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- उत्तर प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- लल्लूराम डॉट कॉम की खबरें


