रविंद्र कुमार भारद्वाज, रायबरेली. एक बेहद ही हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है. जहां 4 बच्चों की मां पर इश्क बुखार ऐसा चढ़ा कि वह अपने 20 साल के आशिक के साथ फरार हो गई. घटना के बाद पति ने थाने पहुंचकर पुलिस से पत्नी के गायब होने की शिकायत की. पीड़ित ने पुलिस ने पत्नी के प्रेमी के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की है. पुलिस मामले की जांच में जुट गई है.
इसे भी पढ़ें- हाइवे पर मौत का तांडवः अज्ञात वाहन ने कार को मारी ठोकर, पति-पत्नी समेत 3 लोगों की मौत, 3 लड़ रहे जिंदगी की जंग
बता दें कि पूरा मामला डीह थाना क्षेत्र अंतर्गत टेकारी दांदू गांव का है. जहां रहने वाली सन्नो देवी की सोशल मीडिया पर एक युवक से बातचीत हुई थी. जिसके बाद दोनों के बीच दोस्ती हो गई. धीरे से दोस्ती प्यार में बदल गई. दोनों में प्यार की खुमारी इस कदर छाई कि सब कुछ छोड़कर एक साथ भाग गए. महिला जब अपने आशिक के साथ भागी, तब उसका पति घर पर नहीं था.
इसे भी पढ़ें- पतंग उड़ाने वालों सावधान हो जाओ! अब चाइनीज मांझे से होने वाली मौत हादसा नहीं, हत्या मानी जाएगी, सरकार ने अपनाया सख्त रुख
पीड़ित पति राजेश कुमार ने पुलिस से शिकायत करते हुए बताया कि पत्नी घर से जेवर, नकद राशि और एक बेटी को साथ लेकर चली गई. तीन बच्चे छोड़ गई है. पति ने ये भी कहा कि इंस्टाग्राम पर शुरू हुई दोस्ती ने उनके घर की सुख-शांति छीन ली. वे दर-दर भटक रहे हैं और बच्चों की परवरिश के साथ न्याय की लड़ाई लड़ रहे हैं. पुलिस मामला दर्ज कर जांच कर रही है.
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- उत्तर प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- लल्लूराम डॉट कॉम की खबरें


