जयपुर। राजस्थान की उप मुख्यमंत्री और वित्त मंत्री दीया कुमारी ने बुधवार को भजनलाल शर्मा सरकार का तीसरा सालाना बजट पेश किया. बजट पर प्रतिक्रिया देते हुए मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने इसे विकसित राजस्थान @2047 के संकल्प को सिद्धि तक पहुंचाने वाला ऐतिहासिक बजट करार दिया. उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मार्गदर्शन में हमारी सरकार स्पष्ट विजन के साथ हर हाथ को काम, हर खेत को पानी और हर घर में खुशहाली लाने के लिए निरंतर प्रयासरत है.
मुख्यमंत्री भजनलाल ने कहाकि उप मुख्यमंत्री एवं वित्त मंत्री दीया कुमारी द्वारा प्रस्तुत वित्तीय वर्ष 2026-27 का बजट 8 करोड़ प्रदेशवासियों की खुशहाली का ‘गारंटी कार्ड’ है. यह बजट गरीब, युवा, महिला और अन्नदाता के सशक्तीकरण का नया मार्ग प्रशस्त करेगा. उन्होंने कहा कि बजट में प्रस्ताव से राज्य में विश्वस्तरीय सड़कों, सुदृढ़ कनेक्टिविटी और हमारी गौरवशाली संस्कृति और ऐतिहासिक धरोहरों के संरक्षण से पर्यटन को नई ऊंचाइयां मिलेंगी.
अब जनता भी नाउम्मीद हो चुकी – पायलट
कांग्रेस नेता सचिन पायलट ने राजस्थान बजट 2026 को निराशाजनक बताया है. बजट भाषण के बाद विधानसभा के बाहर कहा कि सरकार का आधा कार्यकाल पूरा हो गया, अब जनता भी नाउम्मीद हो चुकी है, बार-बार घोषणाएं करते हैं, लोग उम्मीद बांधकर रखते हैं, और बजट वाले दिन सारी उम्मीदें धराशायी हो जाती हैं.
हर वर्ग को संतुष्ट करने वाला- नेता प्रतिपक्ष
बजट को लेकर पूर्व नेता प्रतिपक्ष राजेंद्र राठौड़ ने कहा है कि शानदार आर्थिक प्रबंधन के साथ इस बजट को रखा गया, जितने भी वित्तीय इंडिकेटर थे, उनमें संतुलन पर नेतृत्व रखा गया. राजकोषीय घाटा को नेतृत्व रखा गया और सबसे बड़ी बात है कैपिटल एक्सपेंडिचर में एक लाख करोड़ का प्रावधान करना. यह राजस्थान के अंदर आधारभूत संरचनाओं को मजबूत करने के लिए योग्य शुरुआत है. हर वर्ग को संतुष्ट करने वाला ये बजट है. किसान और किसानों को मजबूत करने वाला बजट है.
Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- उत्तर प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- लल्लूराम डॉट कॉम की खबरें English में पढ़ने यहां क्लिक करें
- खेल की खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
- मनोरंजन की बड़ी खबरें पढ़ने के लिए करें क्लिक


