राकेश चतुर्वेदी/शब्बीर अहमद, भोपाल। सीएम डॉ मोहन यादव के माफी मांगने के बाद भी संसदीय कार्य मंत्री कैलाश विजयवर्गीय को न कोई रंज है न कोई गम है। दरअसल, सदन में नेता प्रतिपक्ष को ‘औकात’ में रहने की हिदायत देने के बाद फिर अजीबोगरीब बयान दिया हैं। मीडिया की ओर से पूछे गए ‘आपकी तरफ से सीएम ने माफी मांगी है’, सवाल पर कैलाश ने कहा कि भाई ‘कप्तान है वो तो यार, माफी मांगी तो क्या हो गया’ इसका वीडियो भी सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहाहै।

दरअसल, एमपी बजट सत्र के चौथे दिन राज्यपाल के अभिभाषण पर चर्चा के दौरान अदाणी ग्रुप से जुड़े मुद्दे पर हंगामा हो गया। सत्ता और विपक्ष आमने-सामने हो गए। संसदीय कार्य मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार से तीखे लहजे में कहा कि “औकात में रहो!” इस बयान के बाद हंगामा और भी तेज हो गया। विपक्ष ने इस्तीफे की मांग की। इस पर विधानसभा अध्यक्ष नरेंद्र सिंह तोमर ने अफसोस जताया तो वहीं मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने माफी भी मांगी।

ये भी पढ़ें: MP विधानसभा बजट सत्र: कैलाश विजयवर्गीय ने नेता प्रतिपक्ष से कहा- “औकात में रहो”, अदाणी मुद्दे पर हंगामा; CM ने मांगी माफी, सिंघार ने पूछा- नई लाड़ली बहनों का पंजीयन क्यों बंद?

नहीं बदले कैलाश के तेवर

इसके बाद भी मंत्री कैलाश विजयवर्गीय का तेवर नहीं बदला। मीडिया ने जब उनसे पूछा कि ‘सीएम साहब ने माफी मांगी है आपकी तरफ से’, तो इस पर कैलाश ने कहा कि ‘कप्तान है वो तो यार, माफी मांगी तो क्या हो गया’। वहीं पत्रकारों ने यह भी पूछा कि ‘ऐसा नहीं लगता की जुबान पर एक-डेढ़ महीने से शनि बैठा हुआ है’ इस सवाल पर उन्होंने कहा कि ‘ये किसी ज्योतिषि से पूछूंगा यार’ इसका वीडियो भी सामने आया है।

कैलाश के पीछे पड़ भागीरथपुरा का भूत- नेता प्रतिपक्ष

नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार ने कहा कि मंत्री कैलाश विजयवर्गीय किसान, युवा, रोजगार हर किसी को औकात बता रहे हैं। सदन में सार्थक चर्चा होनी चाहिए, लेकिन मंत्री औकात बता रहे हैं। कैलाश विजयवर्गीय को लेकर कहा कि भागीरथपुरा का भूत अभी भी उनके पीछे पड़ा हुआ है।

ये भी पढ़ें: बजट को लेकर महिला कांग्रेस का हंगामा: ठेले पर स्कूटी-सिलेंडर रख घेराव करने निकली, इधर विधानसभा के बाहर विधायकों ने बजाई ताली

युवा कांग्रेस करेगी घेराव, बंगले की बढ़ाई गई सुरक्षा

मंत्री कैलाश विजयवर्गीय के ‘औकात में रहो’ वाले बयान को लेकर युवा कांग्रेस आज प्रदर्शन करेगी। इसे देखते हुए कैलाश के बंगले की सुरक्षा बढ़ा दी गई है। मंत्री के निवास तक जाने वाले रास्ते पर बैरिकेटिंग की गई है। भारी पुलिस बल तैनात किया गया है। बंगले के साथ आसपास के क्षेत्र में भी निगरानी की जा रही है।

बीजेपी विधायक बोले- हमारा मोहल्ला बड़ा, उनका छोड़ा है

युवा कांग्रेस के घेराव पर बीजेपी विधायक प्रीतम लोधी ने बड़ा बयान दिया। उन्होंने कहा कि विपक्ष के लोग मुट्ठी भर हैं। हमारा मोहल्ला बड़ा है, उनका मोहल्ला छोटा है। बंगले का घेराव होगा तो हम उनका घेराव कर देंगे। बदतमीजी उनकी ओर से की गई थी, पूरे विपक्ष को माफी मांगना चाहिए।

Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m