MP Weather Update: मध्य प्रदेश में एक बार फिर बारिश का अलर्ट है। आज रविवार को दिन के तापमान में बढ़ोतरी होगी। वहीं कल सोमवार को 7 जिलों में पानी गिरने की संभावना है। मौसम विभाग के मुताबिक, साइक्लोनिक सर्कुलेशन और टर्फ की वजह से एमपी में मौसम का मिजाज बदला है।

एमपी में बीते 24 घंटे में कई जिलों में बारिश हुई। भोपाल, इंदौर, जबलपुर, उज्जैन, सागर, धार, खंडवा, रतलाम और रायसेन समेत 15 से ज्यादा जिलों में पानी गिरा। आज रविवार को कहीं भी बारिश का अलर्ट नहीं है, लेकिन कल सोमवार को कुछ जिलों में बारिश होने की चेतावनी जारी की गई है। IMD के मुताबिक, छिंदवाड़ा, पांढुर्णा, बालाघाट, मंडला, सिवनी, अनूपपुर और डिंडोरी में पानी गिर सकता है।

फरवरी के शुरुआत में दो बार ओले, बारिश और आंधी का दौर रहा। जिसकी वजह से फसलों को नुकसान हुआ था। इसके बाद सरकार ने सर्वे के निर्देश दिए। अब फरवरी के महीने में चौथीं बार बारिश की चेतावनी है। वहीं पानी गिरने से प्रदेश में दिन के तापमान में गिरावट देखने को मिल रही है।

Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m