शब्बीर अहमद, भोपाल। मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने राजधानी भोपाल में दिव्यांग टी-20 क्रिकेट टूर्नामेंट का शुभारंभ किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि दिव्यांगजन पांच दिन तक बिना रुके क्रिकेट मैच खेलेंगे। चुनौतियों को स्वीकार कर खेल रहे है। यह आयोजन वर्ल्ड रिकॉर्ड के आधार पर चल रहा है। वहीं उन्होंने आयोजनकर्ताओं को बधाई भी दी हैं।
भोपाल में अनूठा टूर्नामेंट आयोजित किया गया है। नेहरू नगर स्थित पुलिस लाइन ग्राउंड में दिव्यांग टी-20 क्रिकेट टूर्नामेंट का आगाज हुआ। जहां दिव्यांगजन लगातार 100 घंटे तक क्रिकेट मैच खेलेंगे। सीएम डॉ मोहन ने इस प्रतियोगिया का उद्घाटन किया है। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि 100 घंटे लगातार क्रिकेट मैच चलता रहेगा, इससे खेलों को बढ़ावा मिलेगा।
CM ने कहा- वर्ल्ड रिकॉर्ड के आधार पर चल रहा आयोजन
उन्होंने बताया कि कुशाभाऊ ठाकरे न्यास के जरिए मन की बात कार्यक्रम और दिव्यांग क्रिकेट महोत्सव का आयोजन किया गया है। इसके लिए सभी को बधाई। मुख्यमंत्री ने आगे कहा कि 5 दिन तक दिन रात बिना रुके क्रिकेट मैच चलेगा। दिव्यांग होने के बावजूद भी खिलाड़ी खेल में भी भाग ले रहे हैं। शरीर के साथ चुनौती होने के बावजूद भी वह क्षेत्र में भाग ले रहे हैं। चुनौतियों को स्वीकार कर खेल रहे हैं। उन्होंने यह भी कहा कि आज का आयोजन वर्ल्ड रिकॉर्ड के आधार पर चल रहा है।
25 मैच दिन-रात खेले जाएंगे
आपको बता दें कि इस टूर्नामेंट में 8 राज्यों की 6 टीमें हिस्सा ले रही है। 100 घंटे तक चलने वाली इस प्रतियोगिता में दिन रात 25 मैच खेले जाएंगे। यह सभी मैच 20-20 ओवरों के होंगे। वहीं गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड, लिंका बुक ऑफ रिकॉर्ड्स और एशिया बुक ऑफ रिकॉर्ड्स में नाम दर्ज कराने के लिए आवेदन किया गया है।
Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- उत्तर प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- लल्लूराम डॉट कॉम की खबरें English में पढ़ने यहां क्लिक करें
- खेल की खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
- मनोरंजन की बड़ी खबरें पढ़ने के लिए करें क्लिक


