सोहराब आलम, मोतिहारी। राजधानी दिल्ली से लेकर कई अन्य राज्यो से खबर आती है कि गड्ढे में गिर कर लोग की मौत्त…. लेकिन बिहार के मोतिहारीं से जो अनोखी तस्वीर आई है, उसमें कुंए में गिरे बकरी को बचाने के लिए गांव वालों ने जो जुगाड़ लगाया उसे देख कर आप हैरान हो जाएंगे।
यहां गांव वालों ने एक नन्हे बच्चे के शरीर को रस्सी के सहारे बांध दिया और उसे कुंए में लटका दिया। रस्सी के सहारे बच्चा कुएं के अंदर गया और बकरी के बच्चे को सुरक्षित बाहर भी निकाल लाया। इस बीच पुरे घटनाक्रम को गांव के किसी ने मोबाइल में रिकॉर्ड कर लिया, जिसका वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।
बताया जाता है कि जिले के पहाड़पुर प्रखंड के इंग्लिश गांव में एक कुआं है, जिसमे एक बकरी का एक बच्चा गिर गया था। गनीमत की बात ये थी की कुएं में पानी नहीं था और सूखा हुआ था। कुएं में गिरे बकरी के बच्चे को निकालने के लिए गांव वालों ने देशी जुगाड़ लगाया और एक बच्चे को रस्सी के सहारे बांध दिया और उसे कुएं के अंदर उतारा। बच्चा भी किसी भय और सिकन के कुएं में उतरा और बकरी के बच्चे को लेकर बाहर निकल आया। लोग बच्चे के इस हौसले की जमकर सराहना कर रहे हैं।
ये भी पढ़ें- मोतिहारी में सेक्स रैकेट का भंडाफोड़: मुख्य सरगना समेत 4 महिलाएं गिरफ्तार, WhatsApp पर फोटो भेजकर होती थी डील
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- उत्तर प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- लल्लूराम डॉट कॉम की खबरें English में पढ़ने यहां क्लिक करें
- खेल की खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
- मनोरंजन की बड़ी खबरें पढ़ने के लिए क्लिक करें


