अनूप मिश्रा, बहराइच। जिले के ब्लॉक विशेश्वरगंज के अंतर्गत उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा आम जनता की समस्याओं के त्वरित समाधान के लिए जारी मुख्यमंत्री टोल फ्री नंबर 1076 पर दर्ज शिकायतों के निस्तारण को लेकर ब्लॉक विशेश्वरगंज में गंभीर अनियमितताओं का मामला सामने आया है। ग्राम पंचायत ककरा मोहम्मदपुर के शिवराज पासी पुरवा निवासी बेचन लाल ने अपने घर के पास लगे हैंडपंप के रिबोर के लिए मुख्यमंत्री हेल्पलाइन पर शिकायत दर्ज कराई थी।
हैंडपंप से अभी भी शुद्ध पानी नहीं आ रहा
आरोप है कि शिकायत ग्राम पंचायत सचिव अर्जुन कुमार के पास पहुंचने के बाद बिना स्थायी समाधान किए ही विभाग को यह रिपोर्ट भेज दी गई कि हैंडपंप सही कर दिया गया है। जबकि स्थानीय निवासियों का कहना है कि हैंडपंप से अभी भी शुद्ध पानी नहीं निकल रहा है और समस्या जस की तस बनी हुई है।
READ MORE: करंट लगने से किसान की मौत, खेत में कर रहे थे सिंचाई, परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल
अनुमति के बिना रिपोर्ट में उनके फर्जी हस्ताक्षर
मामले को और गंभीर तब माना जा रहा है जब शिकायतकर्ता बेचन लाल ने आरोप लगाया कि उनकी जानकारी और अनुमति के बिना रिपोर्ट में उनके फर्जी हस्ताक्षर बनाकर यह दर्शाया गया कि वह कार्य से संतुष्ट हैं। इस घटना से क्षेत्र में आक्रोश व्याप्त है और लोग मुख्यमंत्री हेल्पलाइन की कार्यप्रणाली पर सवाल उठा रहे हैं।
READ MORE: ‘बहनजी’ का ‘ब्राम्हण कार्ड’: पुराने प्लान से सत्ता हासिल करने की तैयारी में मायावती, 2007 का ‘मास्टरस्ट्रोक’ 27 में भी आएगा काम ?
ग्रामीणों का कहना है कि यदि शिकायतों का इस प्रकार कागजी निस्तारण किया जाएगा, तो आम जनता का भरोसा सरकारी तंत्र से उठ जाएगा। उन्होंने मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषी अधिकारियों के विरुद्ध कार्रवाई की मांग की है। अब देखना यह है कि संबंधित उच्च अधिकारी इस मामले को कितनी गंभीरता से लेते हैं और क्या शिकायतकर्ता
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- उत्तर प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- लल्लूराम डॉट कॉम की खबरें


