हेमंत शर्मा, इंदौर। मध्य प्रदेश के इंदौर में जहरीली गैस से अफरा तफरी मच गई। कई लोगों को सांस लेने में तकलीफ हुई तो कुछ को उल्टियां भी हुई। आनन फानन में प्रभावित लोगों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वहीं प्रशासन ने स्थिति कंट्रोल में होने का दावा किया है।
इंदौर के रावजी बाजार थाने के पीछे जहरीली गैस फैलने से क्षेत्र में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। कई लोगों को सांस लेने में दिक्कत हुई तो कुछ को उल्टियां भी हुई। सूचना मिलते ही प्रशासन अधिकारी और पुलिस मौके पर पहुंचे। आनन फानन में प्रभावित लोगों को अस्पताल भेजा गया। फिलहाल 9 मरीजों का इलाज जारी है। 4 को आयशा नर्सिंह होम और 5 मरीजों को चरक अस्पताल में भर्ती किया गया है।
बताया जा रहा है कि गुरुवार रात 11 बजे यह सभी अस्पताल पहुंचे थे। इन्हें सांस लेने में परेशानी, गले में जलन, ख़राश और उल्टी की शिकायत थी। हॉस्पिटल पहुंचे दो मरीजों का ब्लड प्रेशर बढ़ा हुआ था। प्रशासन के मुताबिक, कोई भी गंभीर नहीं है, सभी की हालत स्थिर है। प्रशासन का दावा है कि स्थिति फिलहाल कंट्रोल में है और कलेक्टर शिवम वर्मा स्थिति पर नजर रखे हुए हैं।
ये भी पढ़ें: MP Morning News: बजट सत्र का 10वां दिन, आलीराजपुर दौरे पर सीएम डॉ मोहन, उप पुलिस अधीक्षकों का दीक्षांत समारोह, ग्वालियर नगर सरकार का बजट आज, भोपाल के इन इलाकों में बिजली रहेगी गुल
शुरुआती जानकारी के अनुसार, किसी भंगार की दुकान में जहरीली गैस से भरा सिलेंडर दुकान मालिक काट रहा था, जिस वजह से गैस लीकेज हुई और पूरे इलाके में लोगों को उल्टियां और सांस लेने में तकलीफ होने लगी। घटना के बाद तुरंत दमकल विभाग की टीम को बुलाया गया और इलाके में पानी का छिड़काव किया गया।
ये भी पढ़ें: MP में गर्मी का ट्रेलर! पारा 35 डिग्री के पार, दिन में तपिश तो रात में कहीं-कहीं ठंडक; मार्च में नया सिस्टम

Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- उत्तर प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- लल्लूराम डॉट कॉम की खबरें English में पढ़ने यहां क्लिक करें
- खेल की खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
- मनोरंजन की बड़ी खबरें पढ़ने के लिए करें क्लिक


