दुबई में फंसे नेता-उद्योग पति इंदौर रवाना

हेमंत शर्मा, इंदौर। ईरान-इजराइल युद्ध के बीच इंदौर के कई लोग दुबई में फंसे थे। जिसमें पूर्व विधायक संजय शुक्ला, पूर्व विधायक विशाल पटेल, प्रवीण कक्कड़, उद्योगपति मनीष शाहरा, मनीष अग्रवाल, पिंटू छाबड़ा, गोलू पाटनी, उत्पल गोयल, आदित्य शर्मा और संजय शुक्ला शामिल है। यह सभी दुबई से इंदौर के लिए रवाना हो गए है।

हानिकारक रंग जब्त

होली पर इंदौर पुलिस ने अलग-अलग इलाकों से हानिकारक रंग जब्त किया है। कई दुकानदार इंडस्ट्रियल उपयोग के रंग को बेच रहे थे। जिसमें साफ ‘स्किन’ पर न लगाने की चेतावनी लिखी थी। पुलिस ने बाणगंगा, तुकोगंज समेत कई थाना क्षेत्रों से हानिकारक कलर जब्त किया है।

होलिका दहन के साथ निकला राधा कृष्ण बाना

इंदौर में होलिका दहन के साथ राधा कृष्ण बाना निकला था। बाने की झांकियां सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन की झांकी बनाई गई है। तीनों के हाथों में पिचकारियां और रंग का थाल दिखाई दे रहा है। यह झांकी राष्ट्रीय एकता और शांति का संकेत दे रही है।

कार में तोड़फोड़ करने वाले 4 गिरफ्तार

लसुड़िया थाना क्षेत्र में सिक्का स्कूल के पास कार में तोड़फोड़ करने वाले 4 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस से बचकर भागते समय आरोपियों को हाथ पैर में चोट आई है। बताया गया कि शराब के लिए पैसे नहीं देने पर आरोपियों ने कार में तोड़फोड़ की थी। इससे पहले भी आरोपियों पर आपराधिक प्रकरण दर्ज है।

न गैर में शामिल होगे, न होली खेलेंगे महापौर

हाल ही में भागीरथपुरा में दूषित पानी से 35 लोगों की मौत हुई है। इससे आहत होकर इंदौर मेयर ने गैर में शामिल न होने का फैसला लिया हैं। नगर निगम की गैर निकलेगी, लेकिन महापौर शामिल नहीं होंगे और न ही होली खेलेंगे।

महिलाओं की सुरक्षा के लिए बनाई गई टास्क फोर्स

मिनी मुंबई की पुलिस कमिश्नरी में इस होली महिला सुरक्षा की जिम्मेदारी MSTF के पास होगी। महिलाओं की सुरक्षा के लिए होली और रंगपंचमी पर MSTF तैनात रहेगी। इंदौर पुलिस कमिश्नर ने महिला सुरक्षा टास्क फोर्स बनाई है। MESTF में सब इंस्पेक्टर और डीएसपी रैंक की महिला अधिकारी शामिल है। महिलाओं की सुरक्षा के लिए सेंसिटिव पॉइंट पर महिला सुरक्षा टास्क फोर्स की टीम तैनात रहेगी।

Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m